Sunday, September 22, 2024

गौरव दहिया बने इनसो दिल्ली के प्रभारी, नरेंद्र ओबरा बने इनसो दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष

गौरव दहिया बने इनसो दिल्ली के प्रभारी, नरेंद्र ओबरा बने इनसो दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष

दिल्ली 19 जनवरी 2024| – जननायक जनता पार्टी की छात्र ईकाई इनसो ने दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी की घोषणा की। इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने इनसो संस्थापक डॉ अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला से विचार विमर्श करके नरेंद्र ओबरा को इनसो दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष तो वहीं गौरव दहिया को इनसो दिल्ली के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र ओबरा फिलहाल दिल्ली यूनिवर्सिटी विधि संकाय में रिसर्च स्कॉलर हैं। उन्होंने अपनी स्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज से तो वहीं अपनी लॉ कैंपस लॉ सेंटर दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। उनके पिता श्री धर्मपाल ओबरा हरियाणा के लोहारू से 2009 से 2014 तक विधायक रहे हैं। उनका दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच लगभग एक दशक लंबा संघर्ष रहा है और अनेक मुद्दों पर छात्र आंदोलन में सक्रिय रूप से भागीदार रहे हैं।
नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी गौरव दहिया इनसो के राष्ट्रीय सह सचिव की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। 2015 में वह इनसो से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव लड़कर 2500 से अधिक मत प्राप्त कर चुके हैं। यही नहीं वह अपने क्षेत्र से जिला परिषद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के कल्याण के लिए उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights