Sunday, September 22, 2024

शिक्षा बोर्ड में मनाया गया गीता जयंती महोत्सव

शिक्षा बोर्ड में मनाया गया गीता जयंती महोत्सव

भिवानी,  23 दिसम्बर, 2023 :  आज हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में गीता जयंती के उपलक्ष्य में ‘एक मिनट एक साथ गीता पाठ’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष कार्यकारी अधिकारी (अध्यक्ष), डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल के विद्यार्थी, स्टाफ  व बोर्ड के कर्मचारी/अधिकारी मौजूद रहे।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ० वी.पी.यादव ने बताया कि पूज्यनीय गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज के मार्गदर्शन में विश्व पटल पर एक मिनट एक साथ गीता पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गीता के सभी अनुयायियों द्वारा संपूर्ण विश्व में गीता पाठ का उच्चारण किया गया है। इसी कड़ी में शिक्षा बोर्ड के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा एक साथ गीता पाठ व श्लोको का उच्चारण किया गया। उन्होंने आगे बताया कि गीता पूरे विश्व की धरोहर है, इसकी जन्मस्थली हरियाणा है। गीता जीवन जीने की एक कला है। प्रत्येक जन को गीता के संदेशों का आत्मसात करना चाहिए।
इस अवसर पर बोर्ड सचिव ज्योति मित्तल, ह.प्र.से. ने बताया कि भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश हरियाणा में ही सुनाया था। गीता के माध्यम से हम व्यक्ति को एक नया प्रतिबिम्ब प्रदान कर सकते हैं व बच्चों में धर्म का ज्ञान बचपन से ही दिया जा सकता है। उन्होंने सभी से ‘हम एक बने नेक बने’ का वैश्विक आह्वान भी किया।
इस आयोजन में श्री मुरलीधर शास्त्री, प्रवक्ता संस्कृत का विशेष योगदान रहा। बोर्ड अध्यक्ष व सचिव ने सभी को गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी व समाज में प्रेम के साथ रहने का आहवान किया।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights