Monday, September 23, 2024

मल्टी मीडिया प्रदर्शनी में दिखाई दे रही ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ की झलक

रेवाड़ी, 17 फरवरी 2024| आमजन को केंद्र व हरियाणा सरकार के विकासात्मक प्रोजेक्ट एवं योजनाओं से परिचित करवाने के उद्देश्य से सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा के तत्वावधान में जिला रेवाड़ी के गांव माजरा भालखी में ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ थीम पर आधारित तीन दिवसीय मल्टी मीडिया प्रदर्शनी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। रेवाड़ी सहित आसपास के क्षेत्र के लोग ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ प्रदर्शनी को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनी का समय सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक है। प्रदर्शनी का अवलोकन बिल्कुल निशुल्क है। उल्लेखनीय है कि इस प्रदर्शनी का शुभारंभ गत दिवस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया था।

सेल्फी लेकर रील और स्टेटस सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे आमजन

‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ प्रदर्शनी में जिला के गांव माजरा-भालखी में बनने वाले देश के 22वें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) व गुरूग्राम मेट्रो के दो-दो मॉडल दिखाए गए हैं, जिन्हें देखने में लोग अच्छी-खासी रूची ले रहे हैं। आमजन प्रदर्शनी में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर रील और स्टेटस सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। प्रदर्शनी में 11 एलईडी स्क्रीन पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) व गुरूग्राम मेट्रो सहित भारतीय रेलवे और भारत व हरियाणा सरकार की ‘अंत्योदय व जनकल्याणकारी’ योजनाएं प्रदर्शित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं।
सरकार की ये विशेष प्रदर्शनी लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ रही है। लोगों को प्रदर्शनी में ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ की झलक साफ-साफ देखने को मिल रही है। सरकार का मानना है कि आमजन के कल्याण के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभांवित करने के लिए उनमें जागरूकता जरूरी है। युवाओं, महिलाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने में यह प्रदर्शनी कारगर है। यह प्रदर्शनी रविवार को भी सुबह 9 से शाम 4 बजे तक आमजन के लिए निशुल्क खुली रहेगी।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights