Saturday, September 21, 2024

Gurugram News: गुरुग्राम की जनशिकायत सुन रहे CM Nayab Saini

Gurugram News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा ली जा रही कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन, लगातार मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Gurugram News: हरियाणा के मुख्यमंत्री अयोध्या दौरे के बाद आज वापस अपने राज्य हरियाणा लौट चुके है। आज मुख्यमंत्री अपने राज्य हरियाणा के गुरुग्राम पहुंच चुके है। हरियाणा लौटने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ग्रीवांस कमिटी की बैठक कर रहे है। आज माननीय मुख्यमंत्री कष्ट निवारण समिति की बैठक ले रहें है। मुख्यमंत्री द्वारा ली जा रही यह बैठक गुरुग्राम के जोन हॉल में चल रही है। इस बैठक में हरियाणा के मुखिया नायब सिंह सैनी लोगों की शिकायतें सुन रहे है।

लेकिन मुख्यमंत्री के इस बैठक से वहां मौजूद आम लोगों के नाराजगी है। वहां मौजूद लोग अपने मुखिया नायब सिंह सैनी और अपने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है। वहां मौके पर मौजूद लोगों का कहना है की उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया जा रहा है। वहीं जोन हॉल के अंदर चल रही कष्ट निवारण समिति की बैठक भी वहां मौजूद पीड़ित महिलाओं के कष्ट दूर नहीं कर पा रही है। वहां मौजूद पीड़ित महिलाएं पुलिस के खिलाफ लगतार प्रदर्शन कर रहीं है।

Gurugram News: 50 डोर टू डोर कचरा उठाने वाले वाहनों को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री द्वारा ली जा रही कष्ट निवारण समिति की बैठक के कुछ नियम है। जिसके तहत वहां मौजूद लोगो को पुलिस द्वार पर ही रोक रही है। सूत्रों के अनुसार जोन हॉल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एकबार में सिर्फ 20 लोगों की शिकायत ही सुन पा रहे है। जिससे जोन हॉल के बाहर शिकायतकर्ताओं की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई है। शिकायतकर्ताओं की इकट्ठी भीड़ लगतार बढ़ती जा रही है। जोन हॉल के बाहर बढ़ती भीड़ के कारण लोग अपनी शिकायत अपने मुखिया नायब सिंह सैनी तक नहीं पंहुचा पा रहे है।

जिसके कारण वहां मौजूद शिकायतकर्ताओं के बिच असमंजस का माहौल बन गया। वहीं असमंजश के बने इस माहौल के बाद के वहां मौजूद लोगों और पीड़ितों में गुस्सा देखने को मिला जिसके बाद शिकायतकर्ताओं ने पुलिस प्रसाशन और हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। हालाँकि, आपको बताते चले की मुख्यमंत्री अब भी जोन हॉल के अंदर मौजूद है और लगतार लोगों की शिकायतें सुन रहें है।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights