
मृतकों की पहचान 24 वर्षीय किरत, उसकी मौसी 61 वर्षीय कृष्णा और 27 वर्षीय सचिन के रूप में हुई।
पुलिस कर्मी के साथ काम करने वाला पुलिस कर्मी था।
मां राजस्थान में पुलिस में कार्यरत थी।
रोहतक 10 अक्टूबर। ट्रक में घुसी कार,मां का शव ला रहे बेटे-मौसी सहित 3 की मौत
हरियाणा के रोहतक के 152D फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई, जिसमें एक महिला सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को किसी तरह निकाला।
इसके बार पुलिस ने सभी को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा घायल युवक को भर्ती कर लिया गया, जिसका उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
मृतकों की पहचान 24 वर्षीय किरत, उसकी मौसी 61 वर्षीय कृष्णा और 27 वर्षीय सचिन के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, किरत की मां राजस्थान में पुलिस में कार्यरत थी। उनकी अचानक मौत की खबर इन लोगों को मिली, जिसकी वजह से ये लोग राजस्थान गए थे। इसके बाद डेड बॉडी लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। तीसरा मृतक महिला पुलिस कर्मी के साथ काम करने वाला पुलिस कर्मी था।