गुरुग्राम। (4 जून )
18वीं लोकसभा के लिए मंगलवार को हुई मतगणना में गुडग़ांव लोकसभा सीट पर मुकाबला काफी रोचक रहा। बाहरी प्रत्याशी के तौर पर प्रचारित किए गए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने सुबह से दोपहर तक बढ़त बनाई रखी। इसके बाद यानी दोपहर के बाद यहां बीजेपी प्रत्याशी शुरू से ही बढ़त बनाए रखी।

सुबह की गणना में राज बब्बर का पलड़ा भारी ही रहा। दूसरी तरपु मतगणना केंद्रों पर इंद्रजीत समर्थकों का हौंसला टूटता नजर आया। गणना केंद्र के बाहर पेड़ की छाया में चाय की चुस्की लेेते राज बब्बर पूरे आत्मविश्वास से लोगों के साथ मंत्रणा कर रहे थे। गुरुग्राम जिला की चारों विधानसभाओं के पहले राउंड की बात करें तो यहां भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह को 36004 वोट मिले, जबकि इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राज बब्बर को 14847 वोट मिले।
शुरुआत में मतगणना केंद्र पर टूट रहा था इंद्रजीत समर्थकों का हौंसला

