Saturday, September 21, 2024

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में बड़े स्तर पर हुई पद्दोन्नति

भिवानी, 5 फरवरी 2024| हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में 45 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लिपिक के पद पर पद्दोन्नति हुई है, जिससे बोर्ड कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। पद्दोन्नत हुए कर्मचारियों ने बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वी.पी.यादव, सचिव सुश्री ज्योति मित्तल, ह.प्र.से. एवं विशेष कार्याधिकारी(अध्यक्ष) श्री विपिन कुमार, ह.प्र.से. को मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वी.पी.यादव द्वारा इससे पूर्व भी 132 लिपिक से सहायक , 35 सहायक से अधीक्षक, 05 अधीक्षक से सहायक सचिव एवं 02 सहायक सचिव से उप-सचिव के पद पर पद्दोन्नतियां की गई हैं। बोर्ड इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि बोर्ड अध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में अक्तूबर 2022 से अब तक इतने बड़े पैमाने पर 219 पद्दोन्नतियां की हैं और वर्तमान में बोर्ड कार्यालय में कोई भी अधिकारी/कर्मचारी ऐसा नहीं है, जिसकी पद्दोन्नति लम्बित है।
इस अवसर पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वी.पी.यादव, सचिव सुश्री ज्योति मित्तल, ह.प्र.से. एवं विशेष कार्याधिकारी(अध्यक्ष) श्री विपिन कुमार, ह.प्र.से. ने 45 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लिपिक के पद पर पद्दोन्नत हुए कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आशा करते है कि आप इस नए पद पर ऊंचाईयों की दिशा में और भी समर्थ होंगे।

 

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights