यह मामला पुणे के प्रतिष्ठित हुक्का पार्लर ‘Vijeta Fine Dine and Lounge’ से जुड़ा है, जहां पुलिस ने छापेमारी की थी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को शक था कि हुक्का पार्लर में अवैध गतिविधियाँ चल रही हैं, और इसी आधार पर वानवाड़ी पुलिस ने रेड की योजना बनाई थी।
हुक्का पार्लर मालिक राहुल जैनसिंहानिया का मोबाइल फ़ोन जब्त किया गया था और उसकी जांच के दौरान इन आरोपों का खुलासा हुआ। पुलिस ने दावा किया कि इन कर्मचारियों की मिलीभगत से हुक्का पार्लर में अवैध गतिविधियाँ चल रही थीं, और अब इसकी विस्तृत जांच की जाएगी।
