
चंडीगढ़, 1 जनवरी: हरियाणा सरकार ने ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री के निजी सहायक श्री सुनील कुमार को पदोन्नत कर निजी सचिव बनाया है। यह पदोन्नति तुरंत प्रभाव से लागू की गई है।
श्री सुनील कुमार वर्ष 2019 से राज्य के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज के साथ कार्यरत हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में सरकारी सेवा की शुरुआत की थी। इस पदोन्नति के बाद श्री विज ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
अन्य कर्मचारियों को भी मिला प्रमोशन
सुनील कुमार के साथ-साथ ऋतु रानी और अरुण अशरी को भी निजी सहायक से निजी सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।
मंत्री ने दी शुभकामनाएं
मंत्री अनिल विज ने पदोन्नति के अवसर पर कहा कि यह सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभा रहे हैं। उन्होंने सभी पदोन्नत अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पदोन्नति समारोह के दौरान ऊर्जा मंत्री के स्टाफ सदस्यों ने भी सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।