13 May 2024, New Delhi
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को मौसम विभाग ने हल्की बूंदा-बांदी की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे मौसम सुहाना होगा।
दिल्ली में आज मौसम विभाग ने हल्की बूंदा-बांदी की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे मौसम सुहाना होगा . वहीं, कई दिनों से लू का अहसास कराने वाली गर्मी से लोगों को थोड़ा आराम मिलेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं .
रविवार 12 May 2024 को आसमान में सुबह से धूप खिली रही। दोपहर में बेहोश कर देने वाली गर्मी के साथ गर्म हवा चली, जिसने लोगों को लू का अहसास कराया। शाम तक आते-आते मौसम में बदलाव आया। आसमान में हल्के बादल छाने लगे। कई इलाकों में बंदूा-बांदी दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो की सामान्य रहा। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

