29 अगस्त के देश-विदेश राज्य और जिलों के मुख्य समाचार। हरियाणा के गुरुग्राम में नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने सफाई व्यवस्था पर लापरवाही बताने वाली एजेंसी संजय एंड कंपनी पर 2 लाख का जुर्माना लगाया। तारीफ पर उस की नई धमकी ट्रंप के सलाहकार बोले भारत नहीं झुका तो अपनाएंगे सख्त रुख। भारत सरकार का फोकस एक्सपोर्ट बढ़ाने सहित कई उपायों पर। 50% टैरिफ के बाद सेंसेक्स लुढ़का। संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान। तीन से कम बच्चे ना हो इससे ज्यादा भी नहीं होने चाहिए।
दिल्ली एनसीआर की ब्रेकिंग।
आज भी दिल्ली एनसीआर तेज बरसात।
गुरुग्राम और फरीदाबाद में प्रशासनिक अधिकारियों की अपील घर से ही कम करें सड़कों पर ना आए।
गुरुग्राम में बरसात तेज।
गुरुग्राम के ग्रामीण क्षेत्र की हालत खराब घरों में पानी भरा।
गुरुग्राम में दिखाई नहीं दे रही सदके जगह-जगह जल भराव।
गुरुग्राम में बीती रात करीब 3000 के लगभग गाड़ियां पानी में हुई बंद।
गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर और जिला उपायुक्त देर रात तक निगरानी करते रहे।
गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम कमिश्नर गायब दिखाई दिए।
गुरुग्राम नगर निगम कार्यालय से मात्र 500 मीटर की दूरी पर हीरो होंडा चौक पर गाड़ियां पानी में बंद रही।
नगर निगम गुरुग्राम और मानेसर की करोड़ों रुपए बरसात में बह गए।
गुरुग्राम के डीसी की अपील बिना आवश्यकता बाहर न निकले।
दिल्ली के कई इलाके पानी में डूबे।
हरियाणा के कई जिलों में बाढ़ का खतरा।
हरियाणा
दिल्ली पासपोर्ट वीजा की जल्दबाजी पर 7 साल की जेल।
अंतरराष्ट्रीय समाचार।
अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही 800 की मौत ढाई हजार से अधिक घायल।
गुरुग्राम में बीटेक के छात्र ने खुदकुशी की।
पंजाब प्रधानमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री से बाढ़ के हालातो के लिए जानकारी।
गुरुग्राम इमरजेंसी वार्ड में एक बेड पर दो मरीज कुर्सी पर बैठकर दे रहे हैं ऑक्सीजन।
गुरुग्राम मेट्रो जल्द होगा काम शुरू।
हरियाणा पंजाब में फसल बर्बाद।
खेतों में भर पानी।
9.5 लख रुपए के गबन के आरोप में घासेड़ा का पूर्व सरपंच गिरफ्तार।
हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में गड़बड़ी पर आयोग पहुंचा परीक्षार्थियों के पास।
सुपरटेक के 15000 खरीददार अभी भी कर रहे हैं घर मिलने का इंतजार।
देश के पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ निजी फार्म हाउस में हुए शिफ्ट।
नई दिल्ली एस आई आर पर दो सितंबर के बाद भी दायर हो सकते हैं दावे और आपत्तियां।
कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी के बयान की चारों तरफ निंदा।
नई दिल्ली रिटर्न भरने के लिए 20 दिन से भी कम समय देरी पर लगेगा जुर्माना।
वाहनों की बिक्री में आई गिरावट।
सोना पहली बार 1, 05 लाख और पर चांदी नई ऊंचाइयों पर।
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप बोले भारत से कारोबार एक तरफ आपदा शून्य टैरिफ की पेशकश की पर बहुत देरी हुई।
देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के दिल्ली के छतरपुर स्थित फार्म हाउस में शिफ्ट हो गए हैं। सोमवार शाम 6 बजे उन्होंने अभय चौटाला के फार्म हाउस में एंट्री ली। धनखड़ ने अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है। जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था।
अभय सिंह चौटाला ने कहा- जगदीप धनखड़ शाम करीब 6 बजे उनके आवास में शिफ्ट हुए हैं। यह घर जगदीप धनखड़ का ही घर है। वह जब तक चाहें, यहां रह सकते हैं। मैं इस समय बाहर हूं।
अभय चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बेटे हैं और पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के पौत्र हैं। ओमप्रकाश चौटाला के निधन के बाद करीब 5 महीने पहले अभय चौटाला हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) की राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। इससे पहले वह इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव थे। अभय चौटाला ने ऐलनाबाद की सीट से 2024 में विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस के भरत सिंह बेनीवाल से चुनाव हार गए थे।
हिसार के 30 स्कूलों में हो सकती छु्ट्टी: हिसार में 7 जगह नहर टूट गई। वहीं 30 स्कूलों में जलभराव हो गया है। डीईओ ऑफिस ने स्कूलों को आदेश दिए हैं कि जिन स्कूलों में छत से पानी टपक रहा हो, सीलन हो या पपड़ी उतर रही हो वहां बच्चों को ना पढ़ाया जाए। इसके अलावा गर्वनमेंट स्कूल सारंगपुर में फर्श धंसने और उकलाना के बिठमडा में स्कूल की चहारदीवार बारिश के कारण ढहने की सूचना डीईओ ऑफिस को मिली है। चरखी दादरी में पुरानी अनाज मंडी में सरसों की फसल के लिए खाद लेने के लिए किसान रात 1 बजे से ही दुकान के आगे लाइन लगा कर बैठ गए। इस दौरान तेज बारिश भी हुई। बारिश के कारण मंडी में पानी भर गया, लेकिन किसान पानी में भी लाइन लगा कर घंटों खड़े रहे। महिलाएं-बच्चे भी भूखे प्यासे यहां लाइन में थे। बाद में पुलिस की मौजूदगी में खाद बांटा गया। हालांकि नंबर को लेकर किसानों व पुलिस में झड़प भी हुई।
