
एक सवाल पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार बाढ़ से पीड़ित पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर राज्य की सहायता कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीनों राज्यों को 5-5 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी दी है।
एक साथ चुनाव होना राष्ट्र हित में, देश का पैसा भी बचेगा और समय भी बचेगा : पंडित मोहन लाल बड़ौली
एक राष्ट्र-एक चुनाव की मुहिम को सफल बनाने में युवा निर्णायक भूमिका निभाएं : बड़ौली
रोहतक एमडीयू विश्वविद्यालय में वन नेशन- वन इलेक्शन विषय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने संगोष्ठी को किया संबोधित
बड़ौली का कांग्रेस पर तंज – कांग्रेस को अपने नेताओं को वोट डालने की ट्रेनिंग देनी चाहिए
चंडीगढ़, 10 सितंबर। महर्षि दयांनद विश्वविद्यालय में बुधवार को आयोजित गोष्ठी में एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि एक साथ चुनाव होना राष्ट्र हित मे है। पूरे देश में चुनाव एक समय पर कराने से चुनाव में कई गुणा खर्च कम होगा और विकास के कार्य तेज गति से होंगे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति जब किसी मिशन में आगे आती है तो निश्चित रूप से बदलाव आता है। युवाओं का आह्वान करते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि बार-बार चुनाव होने की इस बड़ी बाधा को हटाने में युवाओं को निर्णायक और अग्रणी भूमिका निभानी होगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि बार-बार चुनाव से सरकारी मशीनरी पर दबाव बढ़ता है और आम लोगों को परेशानी होती है तथा देश के संसाधनों के साथ-साथ राष्ट्र का अमूल्य समय व धन की बर्बादी होती है। बार-बार चुनावी प्रक्रिया से शासन प्रशासन नीतिगत निर्णय तक नहीं ले पाते जिससे विकास की गति धीमी पड़ जाती है।
श्री बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी हितों को पीछे छोड़कर देश हित में एक राष्ट्र, एक चुनाव की मुहिम को आगे बढ़ाया है। भाजपा की नीति देश पहले ,पार्टी बाद की रही है। उन्होंने कहा कि युवा वन नेशन वन इलेक्शन के महत्व को समझे और दूसरे लोगों को भी जागरूक करें।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि देश के युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर पूरा विश्वास है। युवा जानते हैं कि पीएम मोदी ने विश्व में भारत का मान और सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प और युवाओं के सपने एक ही हैं, इसलिए एकजुट होकर एक राष्ट्र एक चुनाव की मुहिम को सफल बनाने में जुट जाएं।
गोष्ठी में सीता राम व्यास ने पंच परिवर्तन विषय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का आयोजन सन्नी नारा प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा ने किया। एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। मंच संचालन सुश्री प्रसन्नता चावरिया प्रदेश मंत्री एससी मोर्चा ने किया। इस मौके पर लॉ डिपॉर्टमेंट के विद्यार्थी मौजूद रहे।