चंडीगढ़/हरियाणा, 9 फरवरी 2026
- समर्पण दिवस पर गोष्ठी के लिए 27 जिलों में वक्ता नियुक्त
- जिला स्तर पर होने वाली गोष्ठियों में मुख्यमंत्री नायब सैनी पंचकूला, भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया नूंह और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली सोनीपत में मुख्य वक्ता होंगे
- भाजपा 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि
- दीनदयाल उपाध्याय जी एक दूरदर्शी विचारक थे, जिन्होंने खुद को देश की सेवा के लिए समर्पित किया : बड़ौली
भारतीय जनता पार्टी 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को ’समर्पण दिवस’ के रूप में मनाएगी। हरियाणा में जिला स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन होगा। युग दृष्टा पंडित दीनदयाल की पुण्य तिथि पर होने वाली इन गोष्ठियों में दीनदयाल जी के जीवन, योगदान, एकात्म मानवदर्शन, संगठनात्मक विचारों पर चर्चा होगी। भाजपा ने कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सभी 27 संगठनात्मक जिलों में वक्ताओं की नियुक्ति कर जिम्मेदारियां सौंप दी है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर पंचकूला में होने वाली गोष्ठी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य वक्ता होंगे। इसी तरह सोनीपत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, नूंह में प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया जिला स्तर पर होने वाली गोष्ठी में वक्ता होंगे। वहीं पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर अंबाला, पूर्व मंत्री असीम गोयल यमुनानगर, प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट कुरूक्षेत्र, विधायक योगेंद्र राणा कैथल, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता करनाल में होने वाली गोष्ठियों में मुख्य वक्ता होंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने डा. पवन सैनी को पानीपत, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ को गोहाना, मंत्री महिपाल ढांडा को जींद, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को रोहतक, जवाहर सैनी को झज्जर, डा. कमल गुप्ता को डबवाली, मंत्री कृष्ण बेदी को सिरसा में होने वाली गोष्ठी के लिए वक्ता नियुक्त किया है। इसी तरह प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया को हांसी , जिला प्रभारी मुकेश गौड़ को हिसार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा को फतेहाबाद, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा को भिवानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश घिनौड़ को दादरी जिला में होने वाली गोष्ठियों के लिए वक्ता नियुक्त किया है।
बड़ौली ने महेश चौहान को रेवाड़ी, मंत्री गौरव गौतम को महेन्द्रगढ़, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को गुरुग्राम, डा. सुधा यादव को गुरुग्राम महानगर, संदीप जोशी को पलवल, पूर्व मंत्री डा. बनवारी लाल को फरीदाबाद महानगर और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को फरीदाबाद जिला में होने वाली गोष्ठी में मुख्य वक्ता होंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एक दूरदर्शी विचारक थे, जिन्होंने खुद को देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर चलते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और मजबूत राष्ट्र के निर्माण पर आगे बढ़ रही है। पंडित दीनदयाल जी के हर गरीब व्यक्ति के उत्थान का दर्शन हमें समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है। श्री बड़ौली ने कहा कि 11 फरवरी को दीनदयाल जी की पुण्य तिथि बूथ व मंडल स्तर पर भी मनाई जाएगी।
