Sunday, September 22, 2024

खट्‌टर साहब का कमाल, बेटे की उम्र 44 साल माँ की 29 सालः जयहिन्द

  • -जयहिंद ने किए खुलासे, सरकार के दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी से 7 लाख लोग परेशान
  • दस्तावेजों की गड़बड़ी से धक्के खा रही पीड़ितों ने जयहिंद से लगाई गुहार
  • कोई 17 साल से राशन कार्ड के लिए तो कोई पेंशन के लिए खा रहा धक्के
  • झज्जर, हरियाणा की खट्‌टर सरकार का नया कमाल देखने को मिला है। जिसे नवीन जयहिंद ने उजागर करते हुए कहा कि दस्तावेजों में गड़बड़ी से 7 लाख से अधिक लोग दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रही।
  • जय हिन्द सेना के इंक़लाबी कमांडर एडवोकेट मदन लाल ने गांव छारा (झज्जर) की समस्या उठाई। जिसमें छारा निवासी माँ की उम्र 29 साल व बेटे की उम्र 44 साल दर्शाई गई थी। वहीं बाला देवी की उम्र 64 साल होने के बाद भी पेंशन नहीं बनी। वहीं राजबाला पिछले 3 साल से विधवा पेंशन के लिए चक्कर काट रही है। दीपक और उसकी पत्नी भारती दोनों दिव्यांग हैं, लेकिन दीपक अपनी पत्नी व बेटे की पेंशन बनवाने के लिए अधिकारियों के धक्के खा रहे हैं।
  • मंगलवार को दस्तावेजों की गड़बड़ी से पीड़ित नवीन जयहिंद से मिलने पहुंचे।
  • लोगों की समस्याएं सुनकर नवीन जयहिंद ने सरकार को ललकारते हुए चेतावनी दी कि इन सभी लोगों की समस्याओं का घर-घर जाकर एक सप्ताह में समाधान किया जाए। नहीं तो पीड़ित कहीं नहीं जाएंगे, खुद नवीन जयहिंद ही आएंगे। जयहिंद ने कहा कि अब वे सरकार व प्रशासन से लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
  • फैमिली आईडी, राशन कार्ड , प्रोपेर्टी आईडी, आधार कार्ड, वोटर कार्ड में हुई गड़बड़ी की वजह से प्रदेश के विकलंगो, बुजुर्गो, विधवा महिलाओं व आम जन को कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जयहिन्द भी इस मुद्दे को लेकर काफी बार प्रदर्शन कर चुके है और कई बार जिनके कागजो में गड़बड़ी हुई है, उन्हें प्रशासन के सामने भी ले जा चुके है। जो करीब 1 साल हो चुका है की इन लोगो के कागजो में हुई गड़बड़ी ठीक नहीं हो रही है।
  • मंगलवार 27 जून को नवीन जयहिन्द ने प्रेसवार्ता कर बड़ा खुलासा किया। जयहिन्द ने बताया कि हमारे मुख़्यमंत्री साहब ने एक बुजुर्ग महिला को जवान करके कमाल कर दिया है। बुजुर्ग महिला सन्तोष को कागजो में 29 साल की व उनके बेटे को 44 साल का दिखाया गया है। गौर करने योग्य बात यह है कि संतोष का बेटा अनिल गांव छारा से पंचायत का मेंबर भी है। अपनी उम्र ठीक करवाने के लिए पिछले ढाई साल से बुजुर्ग महिला सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है लेकिन उसकी कहीं कोई सुनवाई नही हो रही। हार कर वे जयहिन्द के पास फरियाद लेकर पहुंचे। जयहिन्द ने सरकार व प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके पास एक सप्ताह का समय है अगर इन जल्द-से -जल्द इनकी समस्या का समाधान नही किया गया तो जयहिन्द सेना अपने तरीके से इन लोगो की समस्याओं का समाधान करवाएगी।
  • जयहिन्द ने बुजुर्ग महिला सन्तोष व उनके बेटे अनिल के कागज दिखाते हुए कहा कि माता जी को तो आधार कार्ड, वोटर कार्ड में 29 साल का व उनके बेटे को 44 साल का दिख दिया। यहां तक कि पंचायत भी यह कहती है की इनकी उम्र को लेकर कागजो में गड़बड़ी है इसे ठीक करना होगा। लेकिन अधिकारी पंचायत की लिखी हुई बात भी नही मान रहे। जयहिन्द ने मुख़्यमंत्री को कोसते हुए कहा कि स्वर्ग में बैठे मुख़्यमंत्री मानोहरलाल के मां-बाप सोचते होंगे कि हमारा बेटा कितना निकम्मा है, कैसे-कैसे काम कर रहा है।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights