Sunday, September 22, 2024

गठबंधन पर फिर बोले बीरेंद्र सिंह,कहा जब जेजेपी के पास वोट ही नहीं है तो उनसे गठबंधन का क्या फायदा

जेजेपी नेता दिग्विजय ने दिया जवाब,कहा वे फ्रस्टेट हो गए

  • हरियाणा,4 जुलाई : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह ने गठबंधन को लेकर एक बार फिर से जजपा को घेरा है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा की 10 में से 9 सीटें भाजपा ने लाखों वोटों से जीती हैं। केवल रोहतक सीट पर मार्जन कम था। 2 लोकसभा सीटों की जीत का मार्जन देश में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहा। इसलिए गठबंधन का सवाल तो तब है कि जब आपको किसी से लाभ होगा।
  • गठबंधन करने पर हरियाणा की सीटें 10 से 11 तो हो नहीं सकती और इसके तहत 2 से 3 सीटें किसी को देनी पड़े। जजपा के पास वोट ही नहीं है। उसे जो वोट मिला था, वो दो तरह का था। समाज का एक वर्ग जो भाजपा को चुनाव में हराना चाहता था। इसके साथ साथ उनका यह भी मत था कि 6 फीट से ऊपर का जवान है, उसमें हराने की क्षमता ज्यादा हो। इसलिए वे ओमप्रकाश की चौटाला की पार्टी को छोड़कर लंबे जवान के साथ लग गए। वह वोट नहीं था। आज उनके पास ही वोट नहीं है, वो भाजपा को क्या दिलवाएंगे।
  • दिग्विजय चौटाला ने कहा कि बीरेंद्र सिंह की फ्रस्टेशन दिखती है
  • बीरेंद्र सिंह के इस बयान पर दिग्विजय चौटाला ने पलटवार किया है और उन्होंने कहा कि अगर कोई नेता पार्टी लाइन से हटकर अपनी पार्टी पर ही सवाल उठाता है तो यह उनकी फ्रस्टेशन को दर्शाता है। बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन मजबूत है और यह जारी रहेगा।
  • आगे आपको बता दें कि चौधरी बीरेंद्र सिंह का परिवार भाजपा और जजपा गठबंधन को तोड़ने के पक्ष में है। हाल ही में बरवाना में हुई भाजपा की रैली में भी मंच से जजपा से छुटकारा पाने की पार्टी को सलाह दी थी। क्योकि उचाना सीट को लेकर दोनों के बीच बयानबाजी हो चुकी है और दोनों ही परिवार इस सीट पर चुनाव लड़ेंगे। अभी तक पांच बार दोनों परिवार चुनावी मैदान में एक दूसरे के सामने ताल ठोंक चुके हैं। जिसमें तीन बार बीरेंद्र सिंह का परिवार व दो बार चौटाला परिवार चुनाव जीता है।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights