Sunday, September 22, 2024

जजपा राजस्थान में सुरतगढ़ सहित 35 विस सीटों पर चुनाव लड़ेगी :अशोक वर्मा

सीकर रैली के दौरान महिलाओं को हुई असुविधा पर खेद जताया
राजेंद्र कमार
सिरसा,28 सितंबर। जननायक जनता पार्टी जजपा के वरिष्ठ नेता एवं सिरसा जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि जजपा राजस्थान में सुरतगढ़ सहित 35 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अबकी बार राजस्थान में जजपा की भागीदारी से ही सरकार बनेगी। सत्ता में भागेदारी होने पर वहां की जनता भी हरियाणा की तर्ज पर विकास व कल्याणकारी नीतियों से लाभान्वित होगी। उन्होंने सीकर रैली में जुड़ी भीड़ पर समर्थकों का आभार किया वहीं महिलाओं को हुई असुविधा पर खेद जताया। अशोक वर्मा यहां एक प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

राजस्थान की जनता मौजूदा शासन से दुखी है
अशोक वर्मा ने कहा कि राजस्थान की जनता मौजूदा शासन से दुखी है तथा सत्ता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में जिस प्रकार जेजेपी ने 33 प्रतिशत राशन डिपुओं में महिलाओं को आरक्षण, 50 प्रतिशत पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण और 75 प्रतिशत युवाओं को निजी उद्योगों में आरक्षण की व्यवस्था देकर लाभान्वित किया है, ठीक उसी प्रकार राजस्थान में भी इन्हीं नीतियों को लागू किया जाएगा।

हिसार में एविएशन हब बन रहा है
उन्होंने कहा कि जेजेपी आगामी अक्टूबर माह में हरियाणा में सदस्यता अभियान चलाएगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हरियाणा के विकास की पूरी मजबूती से पैरवी कर रहे हैं और उसी का नतीजा है कि हिसार में एविएशन हब बन रहा है जिसका लाभ हिसार के साथ-साथ अन्य जिलों को भी होगा। इसके अलावा गुरुग्राम में पायलट सिमुलेटर ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण तथा हर विधान सभा क्षेत्र में 25 किलो मीटर के खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का किया जाना भी एक क्रांतिकारी निर्णय कहा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि सिरसा में 21 एकड़ में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी और 539 बिस्तरों का अस्पताल भी इसी कॉलेज में बनेगा। इस अवसर पर उनके साथ जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव डॉ. राधेश्याम शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सर्वजीत मसीतां, युवा जेजेपी के जिलाध्यक्ष रणदीप मटदादू, प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी,शगनजीत सिंह गिल, ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष अनिल कासनियां, शहरी प्रधान राजेंद्र सरदाना,रानियां हलकाध्यक्ष कुलदीप अमन मटदादू व बलकरण सिंह भंगु भी मौजूद थे। तत्पश्चात जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा तमाम पदाधिकारियों के साथ शहीद भगत स्टेडियम गए और शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी देश के प्रति दी गई सेवाओं को याद किया।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights