Sunday, September 22, 2024

दिल्ली के शाहबाद में बीच सड़क पर युवक ने 16 साल की लड़की की चाकुओ से गोदकर की हत्या

दिल्ली:दिल्ली से एक दिल दजला देने वाली खबर सामने आ रही है। मामला दिल्ली के शाहबाद देरी का बताया जा रहा हैं। तस्वीरों में आप देख सकते है की लगतार साहिल साक्षी के ऊपर हमला करता रहता है पहले चाकू से गॉड गोदकर लड़की की हत्या कर दी और उसके बाद भी जब उसको संतुष्टि नहीं मिली तो एक बड़ा पत्थर लड़की पर फैकता है और कई बार इसी तरह से वॉर करता है। ये घटना पास के cctv फुटेज में कैद होगयी थी। तो वही तस्वीरों में देखंगे आप की अस्स पास से लोग एते जाते दिखाई दे रहे है लेकिन कोई साहिल को रोकने की कोशिश नहीं करता न ही कोई पुलिस को सुचना देता है। आपको बता दे की अब साहिल फरार बताया जा रहा है। इस हमले में लड़की की मौत हो गई है। लड़की की पहचान साक्षी के रूप में हुई है और ये घटना CCTV में कैद हो गई है। इस घटना में हमला करने वाला शख्स लड़की का दोस्त साहिल है। आरोपी साहिल फ्रिज और एसी रिपेयरिंग का काम करता है। साहिल के पिता का नाम सरफराज है।पुलिस के मुताबिक, साहिल और साक्षी की दोस्ती थी, लेकिन कल उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। साक्षी जब एक बर्थडे में जा रही थी, इसी बीच साहिल ने साक्षी को रास्ते मे रोका और उस पर कई बार चाकू से हमला किया। इसके बाद साहिल ने पत्थर से साक्षी पर हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी साहिल फरार हो गया और उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर रेड की जा रही है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी।

इस घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बीच सड़क पर साक्षी का मर्डर किया गया। दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर फेल है। दिल्ली महिलाओं के लिए बेहद असुरक्षित है। क्या कसूर था 16 साल की गुड़िया का, जो उसे इस तरह सड़क पर बेरहमी से मार दिया गया ? दिल्ली में किसी को पुलिस और क़ानून का डर नहीं है। यदि आज कुछ नहीं किया गया तो दरिंदगी की सारी हदें पार होती रहेंगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights