Sunday, September 22, 2024

प्रशासनिक उदासीनता के चलते बाढ़ की सी स्थिति बनी:कर्ण चौटाला

हजारों लोगों को अपना घरबार छोड़कर खुले आसमान तले जीवन यापन करना पड़ रहा है

सिरसा । जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटला ने कहा कि सिरसा जिले मेंं आई बाढ़ का वास्तविक कारण जिला प्रशासन की ओर से बरती गई ढिलाई व लापरवाही है जिसके कारण हजारों लोगों को अपना घरबार छोड़कर खुले आसमान तले जीवन यापन करना पड़ रहा है। वे शुक्रवार को इनेलो के जिला कार्यालय में मीडिया से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्त के पास बाढ़ से निपटने के लिए करीब ढाई करोड़ रुपए की राशि आई हुई है जिसमें से प्रशासन ने अब तक जिले की मात्र 27 पंचायतोंं मेंही कुछ राशि आवंटित की है। उन्होंने कहा कि जिले के जिन गांवोंं से घग्ग्घर गुजर रही है, उन गांवोंं के तटबंधोंं को मजबूत करने की दिशा मेंं प्रशासन पूरी तरह उदासीन है। प्रभावित ग्रामीणों को न तो बैटरी दी जा रही है और न ही अन्य आवश्यक उपकरण। विपदा के इस समय में भी कुछ लोग राजनीतिक लाभ लेने की चेष्टïा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में जिस प्रकार बणी आदि क्षेत्र में बाढ़ के कारण जो नुकसान हुआ था, वह किसी से छिपा नहीं है और आज भी प्रशासनिक उदासीनता के चलते बाढ़ की सी स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल सदैव बाढ़ प्रभावितोंं केे साथ खड़ी रही है और उनकी मदद के लिए सदैव तत्पर है।
जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो के शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को बाढ़ प्रभावितोंं की मदद के निर्देश दिए हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी तरह से घग्घर के तटबंधोंं पर डटे हुए हैं और प्रभावित किसानों की पूरी तरह से मदद कर रहे हैं। कर्ण सिंह चौटाला ने कहा कि इस बाढ़ से जो भी व्यक्ति प्रभावित हो रहा है, वे यदि किसी भी संसाधन की आवश्यकता महसूस करते हों तो इनेलो उन्हें हर मुमकिन सहायता देगी। कर्ण सिंह चौटाला ने जिला प्रशासन से मांग की कि बाढ़ प्रभावितोंं को अविलंब तमाम बिजली उपकरण, खाद्यान्न सामग्री आदि उपलब्ध करवाए तथा जिन ग्रामीणों को अपना घर बार छोडऩा पड़ा है उनके लिए शैल्टर हाउस बनाए जाने चाहिएं। कर्ण सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो राज्य सरकार को प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ फसल के नुकसान के लिए 40 से 45 हजार रुपए देने की मांग करती है मगर सरकार प्रभावित किसानों को 15 से 20 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने के लिए ही आमादा है। इनेलो केप्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला की ओर से जारी पदयात्रा के सिलसिले मेंं कर्ण सिंह चौटाला ने कहा कि जींद जिले की यात्रा पूरी करने के बाद यह यात्रा 24 जुलाई से पानीपत जिले से
आरंभ होगी। इस अवसर पर उनके साथ इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, वरिष्ठï नेता विनोद बेनीवाल, रानियां हलकाध्यक्ष सुभाष, जिला प्रेस प्रवक्क्ता महावीर शर्मा, अजय झोरड़ आदि पार्टी के वरिष्ठï पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights