Sunday, September 22, 2024

मेरी रगों में चौ. देवीलाल का खून, नहीं झुकने दूँगा दादरी जिले की पगड़ी की शान : अजय चौटाला

बेरला गांव की फोरलेन सड़क पर लगेंगी लाइटें, 37.35 लाख रुपए हुए जारी : डाॅ अजय चौटाला

चरखी दादरी, 8 सितंबर: दादरी जिला वासियों ने हर परिस्थिति में अपना सहयोग और आशीर्वाद हमारे साथ रखा हैं। मेरी रगों में चौधरी देवीलाल का खून है, मैं आप सब को विश्वास दिलाता हूँ की दादरी जिले की पगड़ी के सम्मान पर कभी आंच नहीं आने दूंगा। यह बात जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने जिले के गांव बेरला, झोझु कलां, चरखी, रावलधी, ईमलोटा, बिगोवा, बधवाना और दुधवा में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को जिले के आधा दर्जन गाँवो का दौरा कर 17 सितंबर को दादरी में होने वाली नव संकल्प रैली का न्यौता दिया। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने ग्रामीणों की मांग पर गांव बेरला के फोरलेन सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाईट लगवाने के लिए 37 लाख 35 हजार रुपए का बजट भी जारी हो चुका है। ग्रामीण सभाओं को संबोधित करते हुए जेजेपी अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा की दादरी जिले के लोंगो ने पार्टी के हर कार्यक्रम को कडी मेहनत कर ऐतिहासिक बनाया हैं। उन्होंने कहा की उन्हें पुरा विश्वास हैं की 17 सितंबर की नव संकल्प रैली भी भीड़ के लिहाज से नए रिकॉर्ड स्थापित करेंगी। उन्होंने कहा की नव संकल्प रैली की कामयाबी के साथ ही प्रदेश की राजनीति में बड़ा परिवर्तन आएगा और 2024 में होने वाले चुनाव में जेजेपी पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी। डाॅ अजय चौटाला ने कहा की दादरी जिले के विकास के लिए हमारे प्रयास लगातार जारी हैं। और आने वाले समय विकास कार्य में ओर अधिक तेजी लाई जाएगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, पूर्व विधायक राजदीप फौगाट, राजेश सांगवान, राजेश फौगाट, रामफल कादमा, रमेश लांबा, सज्जन बलाली, रविंद्र सांगवान चरखी, धर्मराज फौगाट, मनफूल शर्मा, जिला प्रवक्ता शशी शर्मा, कुलदीप सरपंच चरखी, ऋषिपाल उमरवास, कुलविंद्र चिड़िया, रमन दुधवा, कैलाश शर्मा पालड़ी, भूप सिंह मांढी, विजय गोपी, विजय श्योराण इनसो, सुखवंत बेरला, शकुन्तला सांगवान, लीलाराम आदमपुर, विष्णु वाल्मिकी, मा. राजेश, अशोक सिहाग, ईश्वर फतेहगढ इत्यादी उपस्थित रहें।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights