Sunday, September 22, 2024

राजस्थान में झगझोर देने वाली घटना,बॉयफ्रेंड के सामने दलित नाबालिक लड़की से गैंगरेप,सड़को पर उतरे लोग

पुलिस ने किया सभी आरोपियों को गिरफ्तार

  • जोधपुर,17 जुलाई : राजस्थान के जोधपुर में रविवार को अपने प्रेमी के साथ भाग रही 17 वर्षीय दलित लड़की के साथ कॉलेज के तीन छात्रों ने उसके सामने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया है| उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से बलात्कार करने से पहले उसके प्रेमी की पिटाई की, इस पूरी घटना के कुछ घंटों बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है|
  • क्या था पूरा मामला
  • बता दे की एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी छात्र संघ चुनाव के लिए आरएसएस की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से टिकट चाहने वाले एक छात्र नेता के लिए प्रचार कर रहे थे, हालांकि ABVP ने कहा कि उसका आरोपियों से कोई संबंध नहीं है|
  • लड़की शनिवार को अजमेर से अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी| दोनों बस लेकर रात करीब साढ़े दस बजे जोधपुर पहुंचे| पुलिस उपायुक्त अमृता दुहन ने कहा कि बाद में वे कमरा लेने के लिए एक गेस्ट हाउस में गए|, लेकिन वहां केयरटेकर सुरेश जाट ने लड़की के साथ दुर्व्यवहार किया| जिसके बाद दोनों वहां से चले गए थे लेकिन इसके बाद दोनों पाओटा चौराहा गए| जहां तीन आरोपी समंदर सिंह भाटी,धर्मपाल सिंह और भट्टम सिंह वहां मौजूद थे| तीनों आरोपी उनके सामने आए और लड़की और उसके प्रेमी से दोस्ती की और उन्हें खाना और कोल्ड ड्रिंक की पेशकश की| फिर जब लड़की और उसके प्रेमी ने आरोपियों को अपने बारे में बताया तो तीनों ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया|
  • एक अधिकारी ने कहा कि “सुबह करीब चार बजे आरोपी उन्हें रेलवे स्टेशन ले जाने के बहाने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराने परिसर में हॉकी मैदान में ले गए और वहां आरोपियों ने लड़के की पिटाई की और लड़के को बंधक बनाकर लड़की के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया|
  • सुबह की सैर करने वाले लोगो ने देखा तो दी पुलिस को सूचना
  • जैसे ही सुबह की सैर करने वाले लोग परिसर में पहुंचने लगे तो आरोपी वहां से भाग गए| लड़की के प्रेमी ने सुबह की सैर करने वालों से मदद मांगी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया| इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी| डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम भी मौके पर थी| इस पूरी घटना के कुछ घंटों बाद आरोपियों को जोधपुर के रातानाडा के पास गणेशपुरा में एक घर में ढूंढ लिया गया|

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights