Sunday, September 22, 2024

राष्ट्रवाद व भारतीय संस्कृति के सजग प्रहरी थे डॉ. मंगल सेन: रामबिलास शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के एक मजबूत आधार थे डा. मंगल सेन

  • भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय गुरुकमल में मनाई डा. मंगल सेन की जयंती

भारतीय जनता पार्टी के एक मजबूत आधार थे डा. मंगल सेन

  • गुरुग्राम, 28 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा भर में पार्टी के मजबूत आधार रहे डा. मंगल सेन की जयंती मनाई। गुरुग्राम में भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय ‘‘गुरुकमल’’ में कार्यक्रम का आयोजन कर डा. मंगल सेन को कोटि-कोटि नमन किया और उन्हें अपनी भावांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रामबिलास शर्मा ने डा. मंगल सेन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. सेन बचपन से ही आरएसएस के सदस्य रहे और वे भारतीय जनता पार्टी के एक मजबूत आधार बने।
  • रामबिलास शर्मा ने कहा कि डॉ. मंगल सेन की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे लगातार सात बार रोहतक से भाजपा विधायक चुने गए और अपनी राजनीतिक कुशलता के कारण हरियाणा के उपमुख्यमंत्री भी बने। कार्यकर्ताओं को संभालना डॉ. सेन की प्राथमिकता रही। उनकी मजबूत व्यक्ति के रूप में पहचान थी। श्री शर्मा ने कहा कि हरियाणा की राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले डॉ. मंगल सेन ने सदा स्वच्छ राजनीति को बढ़ावा दिया। वे जनसंघ से जुड़े रहे। डॉ सेन राष्ट्रवाद व भारतीय संस्कृति के वे सजग प्रहरी थे।
  • जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि डा. मंगल सेन व्यक्तित्व में आरंभ से आत्मविश्वास, निर्भीकता और सत्यनिष्टा ऐसे कूट-कूट कर भरी हुई थी। किसी भी परिस्थिति में वे अपने सिद्धांतों से विचलित नहीं होते थे। ऐसे महान नेता भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा आज जिस मुकाम पर है उसके पीछे डॉ. मंगल सेन का संघर्ष है। उन्होंने कहा कि डॉ. मंगल सेन ने प्रदेश का समान विकास करवाया। बिना भेदभाव के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की उनमें कला थी।
  • इस मौके पर संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, हरविन्द्र कोहली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विधु कालरा, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष पर्व शर्मा, पार्षद रविन्द्र यादव, कुलदीप यादव, राकेश यादव, अनूप, अनिल कन्हई, अनिल आरती राव, जिला महामंत्री मनीष गाड़ौली, जिला उपाध्यक्ष राजेश अरोड़ा, हरबीर अढ़ाना, ज्योति गेम्बला, सचिव सुरेंद्र गहलोत, सोनिया यादव, मंडल अध्यक्ष रामनिवास यादव, रामकिशन राघव, श्रवण आहुजा, सुनील यादव, महिला मोर्चा की बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक अमर झा, युवा मोर्चा के सचिव राजन सहित वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights