हरियाणा कांग्रेस को भीं दी सलाह
- हरियाणा,7 जुलाई : हरियाणा में भाजपा जजपा गठबंधन पर सवाल उठाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सत्ता वापसी का प्लान बताया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा को यदि हरियाणा की सत्ता में तीसरी बार वापसी करनी होगी तो पहले कमियों को दूर करना होगा। इस दौरान उन्होंने पोर्टल पर भी सवाल उठाए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार के खेती और नौकरी पोर्टल में सुधार करने की जरूरत बताई है और इसके साथ ही प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र में भी काफी कमियां हैं जिनमें सुधार की जरूरत है।
- हरियाणा कांग्रेस को दी सलाह
- पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने इस दौरान हरियाणा कांग्रेस को भी सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि आज सब जानते हैं कि हरियाणा कांग्रेस बंटी हुई है, यहां के नेताओं में गुटबाजी चरम पर है। राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा, किरण चौधरी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि 3 कांग्रेसी नेताओं को हुड्डा को जोड़ना चाहिए था, लेकिन पूर्व सीएम अकेले ही सीएम बनने का सपना देख रहे हैं।
- जेजेपी पर भड़के पूर्व केंद्रीय मंत्री
- पूर्व केंद्रीय मंत्री एक बार फिर जेजेपी गठबंधन पर भड़क गए। उन्होंने JJP नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी बातों से हरियाणा की जनता भ्रमित नहीं होगी। राजस्थान में जजपा का कोई रोल नहीं है। वहां वह चुनाव सिर्फ हारने के लिए ही लड़ेगी।
- CM से कर चुके सियासी मीटिंग
- हरियाणा में भाजपा जजपा गठबंधन को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की चंडीगढ़ में सियासी मीटिंग हो चुकी है। इस मुलाकात के हरियाणा की राजनीति में कई मायने निकाले जा रहे हैं। चौधरी बीरेंद्र संकेत दे चुके हैं कि यह मुलाकात सिर्फ गठबंधन पर चर्चा को लेकर हुई है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा में BJP को JJP से गठबंधन की कोई जरूरत नहीं है। आपको यह भी बता दे की पूर्व केंद्रीय मंत्री उचाना विधानसभा से 5 बार विधायक रह चुके हैं। यह सीट उनकी परंपरागत सीट है। इस सीट की सियासत उनके परिवार के इर्द गिर्द की घूमती रहती है। 2019 में लोकसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला को उनके बेटे बृजेंद्र सिंह ने हरा दिया था। इसके बाद इस सीट को चौधरी बीरेंद्र सिंह खोना नहीं चाहते हैं।