Sunday, May 19, 2024

सरकार को भुगतना पड़ेगा रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को लागू नहीं करने का खामियाजा

  • कार्यकारिणी बैठक में डिपो कमेटी का किया पुनर्गठन

20 अप्रैल,सिरसा

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ डिपो कार्यकारिणी बैठक डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विषेष रूप से यूनियन के राज्य प्रधान नरेन्द्र दिनोद, राज्य महासचिव सुमेर सिवाच, ऑल इण्डिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरबत सिंह पूनिया, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान शिवकुमार श्योराण व‌ राज्य सचिव सुबेसिंह धनाणा उपस्थित थे। डिपो कमेटी के कुछ पदाधिकारियों के तबादले अन्य डिपूओं में होने पर डिपो कमेटी का पुनर्गठन करते हुए पृथ्वी सिंह चाहर को डिपो प्रधान, नरेन्द्र सिंह गुर्जर को वरिष्ठ उपप्रधान, विकास चौधरी व संदीप सिंह को उप प्रधान, सतपाल सिंह रानियां को सचिव, विनोद लाम्बा को सह सचिव, धर्मबीर सहारण को मुख्य सलाहकार, लक्ष्मी नारायण को सलाहकार, रोहतास को ओडिटर, कीमत ढांडा को कैशियर, हीरा लाल व राजेंद्र सिंह को कार्यालय सचिव व सुनील कुमार शर्मा को प्रैस सचिव सर्व सम्मति से चुनाव किया गया।
इस मौके पर राज्य प्रधान नरेन्द्र दिनोद व महासचिव सुमेर सिवाच ने सरकार की वादाखिलाफी पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने मानी गई मांगों को लागू करने की बजाय उल्टे कर्मचारी व विभाग विरोधी पत्र जारी कर जले पर नमक छिडक़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के 500 गाडिय़ों के चेसिस न बनवा कर बाहर से बनवाने, केंद्रीय कर्मशाला हिसार व करनाल बंद कर निजीकरण करने व चालक-परिचालकों को 30 से कम कर 10 नाईट करने जैसे तुगलकी फरमानों से कर्मचारियों में भारी रोष हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी को लेकर जल्द ही यूनियन व सांझा मोर्चा की बैठक बुलाकर आंदोलन की घोषणा की जाएगी। ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरबत सिंह पूनिया ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चालक विरोधी हिट एंड रन कानून बनाने, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल नहीं करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं करने व लाखों खाली पदों पर पक्की भर्ती नहीं करने व कौशल रोजगार निगम से कच्ची भर्ती कर बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के कारण सरकार ने लोकसभा चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कर्मचारी नेताओं ने मुख्य मांगों की चर्चा करते हुए कहा कि 500 गाडिय़ों के चेसिस बाहर न बनवाकर एचआरईसी गुरुग्राम में बनवाई जाए। यार्ड से आउट और ईन के आधार पर ओवर टाइम दिया जाए। कर्मचारियों के प्रमोशन की पॉलिसी टेस्ट की पॉलिसी रद्द कर पुराने पैटर्न पर प्रमोशन की जाए। परिचालक व लिपिकों का पे ग्रेड 19900 से 35400 का प्रस्ताव सकारात्मक सरकार को भेजा जाए। चालकों को हैवी पे ग्रेड 53100 दिया जाए।‌ पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए।

Latest Videos

आपकी राय

क्या आप ट्विटर ब्लू टिक के लिए हर महीने 900 रुपये देने को तैयार हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page