Sunday, September 22, 2024

हरियाणा की राजनीति में बड़े परिवर्तन की तैयारी जोरों पर चुनाव से 7 महीने पहले संजय भाटिया को मिल सकती है सत्ता की चाबी

  • भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर ओम प्रकाश धनखर को बड़ी जिम्मेवारी देने की तैयारी में
  • नई दिल्ली।
  • भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व 2024 के लोकसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए हरियाणा की राजनीति में भी बड़ा परिवर्तन करने की तैयारी में बताई जा रही है जिसके चलते हरियाणा प्रदेश से एक बार फिर लोकसभा की 10 सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में जा सके । इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के साथ लगते हुए छोटे हरियाणा प्रदेश की राजनीति पर मंथन कर रही है। आखिरकार लोकसभा की 10 सीटें कैसे भारतीय जनता पार्टी की झोली में आ सकती है इस पर राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक मंथन चल रहा है वहीं दूसरी ओर आर एस एस की ओर से गुप्त तरीके से केंद्र सरकार एवं संगठन को रिपोर्ट सौंपी गई है और रिपोर्ट की गंभीरता को देखते हुए भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व हरियाणा को लेकर भी कोई बड़ा फैसला कर सकता है।
  • देशभर के जाट समाज को आकर्षित करने के लिए ओमप्रकाश धनखड़ को संगठन में बड़ी जिम्मेवारी दी जा सकती है जिसकी तैयारियां राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार देशभर में भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ से बड़ा चेहरा नहीं मिल रहा है तथा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजदीक माने जाते है और आर एस एस में 18 साल तक सेवा कर चुके हैं यहां तक की भाजपा के राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे इन पर भारतीय जनता पार्टी का बड़ा विश्वास बताया जाता है इतना ही नहीं ओम प्रकाश धनखड को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी काफी नजदीक माना जाता है तथा दोनों के तालमेल भी अच्छे हैं जिसको देखते हुए ओमप्रकाश धनकड़ को भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है क्योंकि राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए ओम प्रकाश धनखड जाट समाज के बड़े चेहरा हो सकते हैं।
  • सांसद संजय भाटिया को मिल सकती है सत्ता की चाबी
  • विश्वसनीय सूत्रों की माने विधानसभा चुनाव से 7 महीने पहले हरियाणा प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव किया जा सकता है जिसमें करनाल से भाजपा के सांसद संजय भाटिया को भी हरियाणा प्रदेश में बड़ी जिम्मेवारी दी जा सकती है यहां तक की सत्ता की चाबी भी सांसद संजय भाटिया के हाथों में जा सकती है क्योंकि आर एस एस की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा प्रदेश में राजनीति परिवर्तन होने की चर्चा जोरों पर है। संजय भाटिया भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व की पसंद बताए जाते हैं और हरियाणा के मुख्यमंत्री की भी पसंद है अगर परिवर्तन होता है तो कहीं ना कहीं संजय भाटिया को ही आगे लाया जा सकता है ऐसी जानकारी राजनीतिक पंडितों से मिल रही है।
  • सरकार सबसे अधिक डैमेज परिवार पहचान पत्र के साथ प्रॉपर्टी आईडी से
  • विश्वसनीय सूत्रों ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व एवं भाजपा के लिए काम कर रहे विभिन्न संगठनों को यह जानकारी दी है कि हरियाणा प्रदेश में सरकार को सबसे अधिक नुकसान प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र कर रहा है आए दिन परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी को लेकर धरने प्रदर्शन होते हैं सरकार की छवि धूमल होती जा रही है इसको लेकर भी भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व मंथन कर रहा है इनको लेकर भी राजनीतिक पंडित विभिन्न प्रकार चर्चा कर रहे हैं।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights