Sunday, September 22, 2024

हरियाणा भाजपा का माहौल अभी हाल तक ठीक नहीं

जीते हुए प्रतिनिधियों पर दाव लगाने से और बिगाड़ सकता है माहौल
राजनीतिक हालातो को देखते हुए भाजपा केंद्र नेतृत्व की नजर
नई दिल्ली 29 सितंबर।
हरियाणा प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी का राजनीतिक माहौल पर नजर डाली जाए तो अभी तक स्थिति ठीक नजर नहीं आ रही प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हालात भाजपा के पक्ष में दिखाई नहीं दे रहे मगर इसके बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी के सत्ताधारी नेता तीसरी बार हरियाणा प्रदेश में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं उनके पास क्या जादू की छड़ी है यह तो विधानसभा चुनाव के परिणाम से पता चलेगा लेकिन सत्ताधारी पार्टी के कुछ नेता यह भी अब मानने लगे हैं की हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार सत्ता पाना नामुमकिन दिखाई दे रहा है इसका बड़ा कारण हरियाणा के 90 विधानसभा क्षेत्र में कोई खास विकास कार्य न होना और अरबों खरबों रुपए विकास के नाम पर खर्च करना इसके बावजूद भी हरियाणा की सड़कों की हालत गांव की गलियों से भी खराब है इसके बावजूद भी विकास पर करोड़ों रुपए खर्च होने की बात हो रही है कहां खर्च हुए हैं इसका भी कोई लेखा-जोखा ठीक से नहीं दे पा रहा है।

55 से 57 बीजेपी हरियाणा प्रदेश में सीटों पर बदलाव करेगी
हरियाणा भाजपा की ओर से अंदरूनी संकेत दिए जा रहे हैं जिस क्षेत्र में जनता के प्रतिनिधियों की कोई खास पकड़ नहीं है लगातार उनके और उनकी सरकार की खिलाफत हो रही है उन क्षेत्रों में 55 से 57 सीट पर बदलाव होगा मगर असलियत यह है कि यह बदलाव होने से क्या प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी अपने बल पर सत्ता हासिल कर पाएगी।

हरियाणा प्रदेश में कुछ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने भी पाला बदला
यह भी नहीं चाहते तीसरी बार सत्ता में आए भाजपा
हरियाणा प्रदेश में आईएएस और आईपीएस अफसर भी इतने परेशान हो गए हैं कि वह भी नहीं चाहते की तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी सत्ता में क्योंकि उन पर लगातार आरएसएस के अलावा भी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल और सत्ता में बैठे मंत्री ,विधायक ऐसे आदेश करते हैं जैसे आईएएस और आईपीएस अधिकारी उनके गुलाम हो उनको धमकाया जाता है उनसे गलत कार्य करने का दबाव बनाया जाता है अगर वह नहीं करते हैं तो उनको इनकम टैक्स ईडी,सीबीआई के अलावा अनेक तरह की धमकी दी जाती है अधिकारी खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं है , प्रदेश में कर्मचारी सड़कों पर हाय-हाय कर रहे हैं कोई सुनने वाला नहीं है लेकिन भाजपा हिंदू, मुसलमान मस्जिद ,मंदिर पर राजनीति कर कर तीसरी बार सत्ता में आना चाहती है।

बड़े नेताओं के हालत भी ठीक नहीं प्रदेश की जनता के बीच
हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जिन-जिन क्षेत्रों में जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जनता के बीच जाते हैं वहां पर विरोध होता है मुख्यमंत्री को बीच में ही जनसभा छोड़कर भागना पड़ता है प्रदेश में ऐसे हालात बन गए हैं जिसका दोषी अधिकारियों को ठहराया जाता है की क्षेत्र में विकास नहीं कराए गए जनता त्राहि त्राहि कर रही है इसके बावजूद भी प्रदेश में भाजपा तीसरी बार सत्ता करने का सपना देख रही है।

हरियाणा में चुनाव से कुछ समय पहले सीबीआई और ईडी का बड़े एक्शन की तैयारी
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार यह भी जानकारी मिल रही है विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले हरियाणा प्रदेश में कुछ राजनीतिक लोगों पर सीबीआई ,इनकम टैक्स, ईडी बड़ी कार्रवाई कर सकती है सूचना एकत्रित की जा रही है जिससे कोई भी राजनेता छोटे से बड़ा भारतीय जनता पार्टी का विरोध ना कर सके यहां तक की पार्टी छोड़कर भाग ना सके इतना ही नहीं विपक्ष के नेता भी अंदरूनी भाजपा के साथ रहकर अपने आप को सुरक्षित समझ सके सभी तैयारियां धीरे-धीरे की जा रही है।

विरोध के बाद कैसे माहौल बनेगा यह तो समय बताएगा
हरियाणा में सत्ताधारी पार्टी का विरोध होने के बावजूद विधानसभा चुनाव में कैसे माहौल बनेगा यह तो समय बताएगा लेकिन इस समय तक माहौल ठीक नहीं है विरोध हो रहा है यहां तक की सत्ता में बैठे नेता भी अब विरोध का सामना करने से घबरा रहे हैं जनता के बीच जाने की हिम्मत नहीं दिख रहे हैं जिनका बाद एक ही कारण माना जाता है कि पिछले 9 साल के दौरान मंत्री और सांसद तथा विधायकों की अधिकारियों ने अनसुनी की लेकिन असलियत यह है अधिकारियों ने अपना काम किया गलत काम करने से मना किया तो आज उन अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights