Edition

मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित पहले नवरात्र पर किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वाद प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित पहले नवरात्र पर किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वाद

प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की

माता मनसा देवी मंदिर की भव्यता बढ़ाने के लिए नए कॉरिडोर का निर्माण कार्य जारी: मुख्यमंत्री

नई दिल्ली 19 मार्च: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी के साथ चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन पंचकूला पहुंचकर माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और महामाई का आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में पहुंचकर मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ में भाग लिया और आहुति अर्पित की। इससे पूर्व उन्होंने मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक  सतपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री को माता मनसा देवी का चित्र एवं हिंदू नववर्ष का कैलेंडर सम्मान स्वरूप भेंट किया।

मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने माता मनसा देवी के चरणों में प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। उन्होंने माता से प्रार्थना की कि हरियाणा प्रदेश खुशहाल रहे और निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो।

माता मनसा देवी मंदिर परिसर में संचालित संस्कृत महाविद्यालय के नए भवन का निर्माण कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र हमारी समृद्ध संस्कृति और संस्कारों का प्रतीक हैं। माता मनसा देवी में श्रद्धालुओं की असीम आस्था है और नवरात्रि के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं, जिन्हें माता पूर्ण करती हैं।

एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड द्वारा माता मनसा देवी मंदिर, काली माता मंदिर, कालका और चंडी माता मंदिर में अनेक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता मनसा देवी मंदिर परिसर में संचालित संस्कृत महाविद्यालय के नए भवन का निर्माण कार्य जारी है। इसके अतिरिक्त मंदिर को भव्य रूप देने के लिए एक नए कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है, जिसमें लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही काली माता मंदिर कालका और चंडी माता मंदिर, चंडीमंदिर का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला एवं श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला द्वारा आयोजित रक्तदान जागरूकता शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती निशा यादव, पुलिस उपायुक्त श्रीमती सृष्टि गुप्ता, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेनू भाटिया, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष श्री अजय मित्तल, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश देवीनगर, पूर्व मेयर श्री कुलभूषण गोयल, श्री श्यामलाल बंसल, माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की सचिव श्रीमती शारदा प्रजापति, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण अत्रे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें