गुरुग्राम,23 मार्च।
▪️ 05.12.2025 को अपराध शाखा सैक्टर-10, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने सब्जी मंडी, रवि नगर, सैक्टर-9, गुरुग्राम के पास से अवैध हथियार सहित 01 आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की थी जिसकी पहचान आशु निवासी गाँव फूलगढ़ी, जिला मथुरा (उत्तर-प्रदेश) हाल निवासी फिरोज गांधी कॉलोनी फेज-2, गुरुग्राम के रूप में हुई थी।
▪️पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपी के कब्जा से 01 अवैध देशी पिस्तौल बरामद करने पर इसके खिलाफ थाना सैक्टर-9, गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया था।
▪️अपराध शाखा सैक्टर-10, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में आगामी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त आरोपी आशु को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को 22.03.2026 को वाटिका चौक, बादशाहपुर, गुरुग्राम के पास से काबू किया, जिसकी पहचान रवि निवासी गाँव बरौली भीकम, जिला अलीगढ़ (उत्तर-प्रदेश) हाल निवासी देवीलाल कॉलोनी, गुरुग्राम के रूप में हुई है।
▪️पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी रवि ही उक्त अवैध हथियार आरोपी आशु को उपलब्ध कराने कराया था।
▪️आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी रवि के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने व शस्त्र अधिनियम के तहत 02 अभियोग जिला गुरुग्राम (हरियाणा) में पहले भी अंकित हैं।
▪️अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।







