Edition

गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई | अवैध कब्जों पर सर्जिकल स्ट्राइक, झुग्गियां ध्वस्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • अपराधियों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस की जीरो टॉलरेंस की सख्त कार्रवाई: गुरुग्राम पुलिस अवैध कब्जों पर सर्जिकल स्ट्राइक, अवैध झुग्गियां ध्वस्त
  • आरोपी महिलाओं द्वारा अवैध कब्जा करके बनाई गई झुग्गियों में किया जा रहा था नशे का व्यापार

गुरुग्राम : 23 अप्रैल 2026

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस ने भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ एक सटीक एवं सशक्त अभियान चलाते हुए शहर में अवैध कब्जों के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर सेक्टर 21, गुरुग्राम में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों की पहचान कर मशीनरी की सहायता से पूरी तरह अवैध झुग्गियों को ध्वस्त किया गया, जिससे सरकारी भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया।

इस कार्यवाही में महिला अपराधी *अनीता निवासी पश्चिम बंगाल व सुनीता निवासी गांव दमदुमा, जिला छपरा* को चिन्हित किया गया। उपरोक्त आरोपी महिलाओं द्वारा अवैध रूप से नशीला पदार्थ बेचती है जिसके संदर्भ में थाना पालम विहार गुरुग्राम में एनडीपीएस एक्ट के तहत 01 अभियोग अंकित हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि उपरोक्त महिला अपराधियों ने सरकारी जमीन पर अवैध झुग्गियों का उपयोग संगठित अपराध गतिविधियों के संचालन एवं विस्तार के लिए किया।

उपरोक्त आरोपी महिलाओं द्वारा HSVP की सरकारी जमीन पर अवैध झुग्गियां बनाकर वहां अवैध मादक पदार्थ बेचकर नशे का व्यापार किया जा रहा था जिससे आपराधिक गतिविधियों को और बढ़ावा मिल रहा था।

यह कार्यवाही अपराध शाखा पालम विहार, गुरुग्राम द्वारा HSVP के समन्वय से की गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में सभी अवैध संरचनाओं/झुग्गियों को हटाकर भूमि को पूर्ण रूप से मुक्त कराया गया तथा पूरे अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई।

गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें