Edition

रोहतक सुपवा यूनिवर्सिटी में ABVP कार्यक्रम का विरोध, छात्रों ने लगाए “Go Back” के नारे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

11 मई,रोहतक

 रोहतक की दादा लखमीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों ने एबीवीपी के प्रस्तावित कार्यक्रम और सदस्यता अभियान के विरोध में प्रदर्शन किया। यूनिवर्सिटी परिसर में ABVP Go Back के नारे लगाए। साथ ही पूरे परिसर में हजारों पोस्टर वितरित करते हुए कहा कि सुपवा की पहचान कला, संस्कृति, संवाद और स्वतंत्र अभिव्यक्ति से है, किसी राजनीतिक संगठन या वैचारिक एजेंडे से नहीं।


प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स ने कहा कि आगामी दो दिनों में एबीवीपी द्वारा यूनिवर्सिटी परिसर में कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं, जिनमें सदस्यता अभियान चलाने की भी योजना है। सूचना मिलते ही स्टूडेंट्स में असंतोष देखने को मिला। स्टूडेंट्स ने कहा कि विद्यार्थियों ने कभी भी किसी राजनीतिक प्रभाव वाले छात्र संगठन को अपनी रचनात्मक और सांस्कृतिक जमीन पर हावी नहीं होने दिया।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें