Edition

दिलजीत (सिंगर) के कॉन्सर्ट के टिकट फर्जी जोमेटो की वेबसाइट के माध्यम से बेचने के मामले में 01 आरोपी गिरफ्तार

दिलजीत (सिंगर) के कॉन्सर्ट के टिकट फर्जी जोमेटो की वेबसाइट के माध्यम से बेचने के मामले में 01 आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिलजीत (सिंगर) के कॉन्सर्ट के टिकट फर्जी जोमेटो की वेबसाइट के माध्यम से बेचने के मामले में 01 आरोपी गिरफ्तार

आरोपी द्वारा तैयार की गई थी जोमेटो के नाम से फर्जी वेबसाईट

गुरुग्राम : 12 मई ।  जोमेटो की तरफ से थाना साईबर दक्षिण, गुरुग्राम में एक शिकायत जोमेटो के नाम से फर्जी वेबसाईट्स (https://zomato-live.com, https://zomato-live.in, https://zomato-live.online, https://luxuryflame.online/checkout-2/), ई-मेल ID zometoliveevent@gmail.com बनाकर व इंस्टाग्राम के माध्यम से दिलजीत (सिंगर) के कंसर्ट के ऑनलाईन टिकट बेचकर धोखाधड़ी करने के संबंध में दी गई, जबकि ऑफिसियल/अधिकृत रूप से जोमेटो ही कंसर्ट के लिए टिकट बेच सकता था। इस शिकायत पर थाना साईबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में एक आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान प्रियांशु कुशवाह (उम्र-22 वर्ष) निवासी इंद्रा कॉलोनी जिला उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।

▪️उपरोक्त अभियोग में 02 आरोपियों नितिन व विष्णु को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

उपरोक्त अभियोग में आरोपियों द्वारा जोमेटो के नाम से फर्जी वेबसाईट बनाकर दिलजीत (सिंगर) के कॉन्सर्ट के टिकट बेचे जा रहे थे क्योंकि सिंगर के कॉन्सर्ट के टिकट ऑफीशियली जोमेटो द्वारा ही बेचे जा रहे थे। उपरोक्त आरोपी प्रियांशु के द्वारा उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग हुई फर्जी वेबसाइट अन्य आरोपी नितिन के कहने पर तैयार की गई थी। जिसके बदले आरोपी को 05 हजार रुपए मिले थे। आरोपी प्रियांशु ने गाजियाबाद से वर्ष 2024 में BCA की पढ़ाई पूरी की है तथा वर्तमान में देहरादून में रहकर वेबसाइट डिजाइन (फ्री लांसर) का काम करता है। अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें