वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले
255 वाहन चालकों के चालान करके किया 12 लाख 85 हजार रुपये का जुर्माना।
गुरुग्राम: 12 मई ।
गुरुग्राम यातायात पुलिस वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया गया।
▪️ इस स्पेशल कैंपेन के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों खिलाफ मॉनिटरिंग की गई तथा इस दौरान गुरुग्राम पुलिस टीमों द्वारा 01.04.2026 से 30.04.2026 तक वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के कुल 255 नियमानुसार चालान किए गए, जिनकी कुल जुर्माना राशि 12 लाख 85 हजार रुपये है।
थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
▪️गुरुग्राम पुलिस का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाना है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है, जिससे चालक का ध्यान भटकता है और गंभीर हादसों की संभावना बढ़ जाती है। इसी के मद्देनज़र गुरुग्राम पुलिस द्वारा समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर ऐसे नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाती है। साथ ही आमजन को विभिन्न माध्यमों के जरिए लगातार जागरूक भी किया जाता है, ताकि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।
▪️गुरुग्राम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। सुरक्षित ड्राइविंग अपनाकर ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और सभी लोग सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।







