- 02 विदेशी नागरिको को बिना सी-फॉर्म एवं बिना आवश्यक अनुमति के होटल में ठहराने वाला 01 आरोपी होटल मैनेजर गिरफ्तार।
गुरुग्राम: 19 मई 2026
13.05.2026 को पुलिस थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान सेक्टर-47, WED LOCK, होटल गुरुग्राम में पाया गया कि होटल में 02 विदेशी नागरिको को बिना सी-फॉर्म एवं बिना आवश्यक अनुमति के ठहराया गया है।
जांच के दौरान होटल प्रबंधन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें होटल मैनेजरो द्वारा विदेशी नागरिक के ठहराव की सूचना नियमानुसार पुलिस को नहीं दी गई थी तथा सी-फॉर्म भी नही भरा गया था। इस संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी होटल मैनेजर पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं कर सके। उक्त तथ्यों के आधार पर थाना सदर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 01 आरोपी को दिनांक 18.05.2026 को नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया गया, जिसकी पहचान *अनिल कुमार निवासी लक्ष्मण विहार जिला गुरुग्राम* के रूप में हुई।
गुरुग्राम पुलिस आमजन होटल संचालकों/प्रबंधकों को पुनः निर्देश देती है कि वे अपने होटल, गेस्ट हाउस, होम-स्टे आदि में ठहरने वाले विदेशी नागरिकों का सी-फॉर्म समय पर भरना एवं ठहराव की सूचना संबंधित थाना पुलिस को अनिवार्य रूप से देना सुनिश्चित करें, अन्यथा नियमानुसार सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।








