Edition

गुरुग्राम पुलिस 4 धोखेबाजों को किया गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कब्जा से 15 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 15 एटीएम कार्ड, 12 सिम कार्ड, 11 बैंक खातों की चेक बुक/पासबुक, 7 पेमेंट बॉक्स व वाई-फाई राउटर बरामद

गुरुग्राम: 29 मई
गौरव फौगाट HPS, सहायक पुलिस आयुक्त साईबर अपराध, गुरुग्राम के नेतृत्व में निरीक्षक नवीन, प्रबंधक थाना साईबर दक्षिण, गुरूग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए  पुलिस तकनीकी का प्रयोग करते हुए Z-16 तीसरी मंजिल सिगनेचर ग्लोबल सोसायटी सैक्टर-37d, गुरुग्राम में रैड की जहां पर ऑनलाइन गेमिंग पैनल पर सट्टा संचालित करने व साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 04 आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। जिनकी पहचान 1. आदित्य निवासी गांव कारीधारिणी जिला चरखी दादरी (हरियाणा), 2. कपिल निवासी गांव फैजलीपुर जिला महेन्द्रगढ (हरियाणा), 3. सन्नी चाहर गांव गहरी खुर्द, ब्लॉक अकोला, जिला आगरा (उत्तर-प्रदेश) व 4. सूरज राजपूत शांति नगर, माल गोदाम रोड, मथुरा (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट पर धोखाधड़ी में संलिप्तता पर आरोपियों के विरुद्ध थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम में BNS व हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ़ गैंबलिंग एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा ऑनलाईन गेमिंग एवं साईबर धोखाधड़ी में संलिप्त गिरोह का किया पर्दाफाश, 04 आरोपी काबू
कब्जा से 15 मोबाइल फोन, 02 लैपटॉप, 15 एटीएम कार्ड, 12 सिम कार्ड, 11 बैंक खातों की चेक बुक/पासबुक, 07 पेमेंट बॉक्स व वाई-फाई राउटर बरामद

▪️रेड के दौरान पुलिस टीम को फ्लैट के अंदर उपरोक्त 04 युवक लैपटॉप व मोबाईल फोन पर कार्य करते हुए मिले।

▪️प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि एक अन्य व्यक्ति के कहने पर आरोपी आदित्य अपने अन्य साथियों के साथ ऑनलाईन गेमिंग पैनल “reddyanna888” पर बुकी आईडी के माध्यम से कार्य करता था। ऑनलाइन गेम खिलाने के लिए ऐड चलाई जाती थी जब कोई कस्टमर गेम खेलने का इच्छुक होता तो गेमिंग वेबसाइट पर जाकर अपनी आईडी बनाता था और गेम खेलने के लिए वेबसाइट पर दिए हुए QR कोड पर पेमेंट की जाती थी। आरोपियों द्वारा ऑनलाईन गेम खेलने वाले व्यक्तियों से QR कोड के माध्यम से राशि प्राप्त कर गेमिंग आईडी में प्वाईंट/कॉइन जोड़ने का कार्य किया जाता था। आरोपियों को प्राप्त राशि में से लगभग 20 प्रतिशत कमीशन मिलता था।

▪️इस दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि उन्हें बैंक खातों की किट, सिम कार्ड व QR कोड व्हाट्सएप के माध्यम से एक अन्य व्यक्ति द्वारा उपलब्ध करवाए जाते थे, जिससे वे ऑनलाईन गेमिंग एवं वित्तीय लेनदेन संचालित करते थे तथा साइबर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देते हैं।

▪️ आरोपियों के कब्जा से 15 मोबाइल फोन, 02 लैपटॉप, 15 एटीएम कार्ड, 12 सिम कार्ड, 11 बैंक खातों की चेक बुक/पासबुक, 07 पेमेंट बॉक्स व वाई-फाई राउटर बरामद किए गए हैं।

▪️ आरोपियों से अन्य साथी आरोपियों व वित्तीय लेन देन के संबंध में पूछताछ की जा रही है। अभियोग में आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभियोग का अनुसन्धान जारी है।

▪️यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि बढ़ते साईबर अपराधों को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर अपराधियों पर कार्यवाही करती है। गुरुग्राम पुलिस बढ़ते साईबर अपराध को रोकने मे तथा आपराधियों को पकड़ने मे पूर्ण निष्ठा से कार्यरत है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें