Edition

पुलिस की टीम पर गोली चलाते हुए

मुठभेड़ के बाद 5000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार आरोपी गुरुग्राम में अपहरण करके फिरौती मांगने की वारदात में था वांछित आरोपी पर हरियाणा और दिल्ली में गंभीर धाराओं में दर्ज है 17 मुकदमे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुठभेड़ के बाद 5000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

आरोपी गुरुग्राम में अपहरण करके फिरौती मांगने की वारदात में था वांछित

आरोपी पर हरियाणा और दिल्ली में गंभीर धाराओं में दर्ज है 17 मुकदमे

`गुरुग्राम : 3 जून ।
अपराध शाखा पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम को अपने विश्वशनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम में अपहरण करके फिरौती मांगने की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी के बाईक पर सवार होकर अवैध हथियार सहित पटौदी रोड से सैक्टर-93, गुरुग्राम की तरफ जाने के संबंध में प्राप्त हुई।
सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए सुबह 3 बजे पटौदी रोड से सैक्टर-93, गुरुग्राम पर नाकाबंदी करके आरोपी के आने का इंतजार करने लगी। जिसके कुछ समय के बाद (लगभग 40 मिनट) एक बाईक आती हुई दिखाई दी जिस पर एक व्यक्ति सवार था। पुलिस टीम ने अपनी गाड़ी बाइक के लगाकर रोकने का प्रयास किया। अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर बाइक वापिस मोड़कर भागने लगा तो बाईक गिर गई तथा आरोपी पुलिस की टीम पर गोली चलाते हुए भागने लगा। जिसमें एक गोली पुलिस कर्मचारी को बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को चेतावनी देते हुए आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन फिर भी आरोपी गोली चलाता रहा। तभी पुलिस टीम ने अपनी सुरक्षा करते हुए वार्निंग फायर के बाद जवाबी कार्यवाही में गोली चलाई तो आरोपी के एक गोली बाएं पैर में लगी। गोली लगने से आरोपी जमीन पर गिर गया, जिसको पुलिस टीम द्वारा काबू किया गया। आरोपी की पहचान नितिन उर्फ छोटा (उम्र-23 वर्ष) निवासी मारौत जिला झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है।

मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के कारण घायल हुए बदमाश
पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्यवाही करते हुए मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के कारण घायल हुए बदमाश/आरोपी को ईलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया तथा सीन-ऑफ-क्राईम, फिंगरप्रिंट टीमों को अवगत करवाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। उपरोक्त वारदात के सम्बन्ध में उपरोक्त आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं के तहत पुलिस थाना सैक्टर-10, गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस मुठभेड़ में *कुल 7 राउंड फायर हुए,जिनमें से आरोपी की तरफ 4 फायर तथा पुलिस की तरफ से 3 फायर किए गए। पुलिस टीम ने आरोपियों द्वारा उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई 1 बाईक, 1 पिस्टल, खाली खोल कारतूस बरामद किए गए।

5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था।
उपरोक्त आरोपी ने थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम में अपहरण करके फिरौती मांगने के एक अभियोग में वांछित था जिसमें आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि आरोपी के कब्जा से बरामद हुई बाइक थाना पालम विहार, गुरुग्राम के क्षेत्र से चोरी की हुई है।
आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी पर फिरौती मांगने, डकैती करने, हत्या करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत 17 अभियोग दिल्ली व हरियाणा में अंकित है।
उपरोक्त आरोपी उपचाराधीन है, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने उपरान्त आरोपी को उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार करके आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें