Edition

परिवार को बंधक बनाकर घर में लूट करने के मामले में 04 बांग्लादेशी आरोपी काबू भागने की कोशिश में चारो अंडरपास में कूदे। 3 की टांगों में फ्रैक्चर,1 के हाथ में आया फ्रैक्चर आरोपियों पर दर्ज है 02 दर्जन से भी अधिक अभियोग अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देकर भाग जाते थे बांग्लादेश सभी 4 आरोपी अवैध बांग्लादेशी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परिवार को बंधक बनाकर घर में लूट करने के मामले में 04 बांग्लादेशी आरोपी काबू

भागने की कोशिश में चारो अंडरपास में कूदे। 3 की टांगों में फ्रैक्चर,1 के हाथ में आया फ्रैक्चर

आरोपियों पर दर्ज है 02 दर्जन से भी अधिक अभियोग

अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देकर भाग जाते थे बांग्लादेश

सभी 4 आरोपी अवैध बांग्लादेशी

गुरुग्राम : 10 जून । एक व्यक्ति ने थाना पालम विहार, गुरुग्राम में एक शिकायत के माध्यम से बतलाया  की रात्रि को 4 अज्ञात व्यक्ति सैक्टर-23, गुरुग्राम में स्थित इसके मकान के पीछे की खिड़की की लोहे की ग्रिल काटकर/तोड़कर घर में घुस आए तथा इसकी पत्नी व बेटी को बंधक बनाकर उनसे सोने-हीरे के आभूषण, नकदी व अन्य कीमती सामान लूट लिया। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी तथा वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

आरोपियों को बजघेडा अंडरपास नजदीक द्वारका रोड से काबू किया।

▪️अपराध शाखा पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 4 आरोपियों को बजघेडा अंडरपास नजदीक द्वारका रोड से काबू किया। आरोपियों की पहचान हिलाल निवासी बांग्लादेश हाल निवासी संगम विहार वजीराबाद, दिल्ली 2. मामो खान निवासी बांग्लादेश हाल निवासी संगम विहार वजीराबाद, दिल्ली, 3. मोहम्मद खैरुल अरमान निवासी बांग्लादेश हाल निवासी संगम विहार, वजीराबाद, दिल्ली व मोहम्मद मामन निवासी बांग्लादेश हाल निवासी संगम विहार वजीराबाद, दिल्ली के रूप में हुई है।

▪️ गुरुग्राम पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस से बचने के लिए आरोपी अंडरपास में कूद गए जिससे आरोपी खैरुल उर्फ अरमान के दोनों टांगों में चोट आई है, आरोपी मामन व हिलाल के एक पैर में चोट आई है तथा आरोपी मामो खान के एक हाथ में चोट आई है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

रेकी करते है तथा बड़ा मकान देखकर चोरी/लूट/डकैती की वारदातों को अंजाम देते है।

▪️ आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी हिलाल पर चोरी, करने, शस्त्र अधिनियम, डकैती करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत 12 अभियोग दिल्ली में अंकित है, आरोपी मामो खान पर चोरी करने के संबंध में 01 अभियोग दिल्ली में अंकित है, आरोपी मोहम्मद खैरुल अरमान पर चोरी करने, डकैती करने, गैंगस्टर एक्ट, हत्या करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत 8 अभियोग हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में अंकित है तथा आरोपी मोहम्मद मामन पर चोरी करने, लूट/डकैती करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत 3 अभियोग गुरुग्राम व दिल्ली में अंकित है।

लूट की वारदात को अंजाम देकर बांग्लादेश भाग जाएंगे

▪️ प्रारंभिक पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी पहले रेकी करते है तथा बड़ा मकान देखकर चोरी/लूट/डकैती की वारदातों को अंजाम देते है। उपरोक्त आरोपी बांग्लादेश के निवासी हैं तथा भारत में आकर अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं तथा वापस बांग्लादेश भाग जाते हैं। इस बार भी आरोपियों ने इसी प्रकार से योजना बनाई थी की लूट की वारदात को अंजाम देकर बांग्लादेश भाग जाएंगे लेकिन गुरुग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियों को भागने से पहले ही काबू कर लिया।

▪️ अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया जाएगा तथा आरोपियों की अन्य वारदातों में संलिप्तता तथा अन्य तथ्यों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें