Edition

नॉएडा में फर्जी आईपीएस गिरफ्तार ,40 रुपये को लेकर हुआ विवाद  

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नोएडा 16 जून ,2026 
उत्तर प्रदेश के नॉएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहा लखनऊ का रहने वाला एक ब्यक्ति अपने आप को फर्जी आईपीएस बताकर महानगर में दुकानदारों पर रौब झाड़ रहा था ,हद तो तब हो गई जब मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से यह ब्यक्ति अपने आप को आईपीएस अधिकारी बताकर सैल्यूट मारने को कहा ,पुलिसकर्मी भी हिचकिचा गए लेकिन ब्यक्ति के हाव् भाव देखकर उन्हें शक हुआ ,पुलिसकर्मियों ने आईडी मांगी , लेकिन उसने आईडी देने से इंकार कर दिया और पुलिसकर्मियों को ही सस्पेंड करवाने की धमकी देने लगा। पुलिस उसे नजदीकी थाने लेकर आई शख्ती से पूछताछ के बाद शख्स की पहचान 40 वर्षीय मिथलेश शुक्ल के रूप में हुई ,जो लखनऊ के मंदियाव थाना छेत्र में रहता है ,नॉएडा में अपने आप को आईपीएस अधिकारी बताकर दुकानदारों पर रौब झाड़ता था। नॉएडा में एक दुकानदार से 40 रूपये का बन खाया था ,पैसे मांगने पर विवाद बढ़ा जिसके बाद दुकानदारों ने पुलिस बुला ली।
फ़िलहाल पुलिस इस शख्स से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है की कही इस शख्स ने अपने आप को आईपीएस अधिकारी बताकर किसी बड़ी ठगी को अंजाम तो नहीं दिया है।
New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें