Edition

बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की आवासीय सोसायटीज का किया दौरा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की आवासीय सोसायटीज का किया दौरा गुरुग्राम, 24 जून। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने  गुरुग्राम जिले के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित विभिन्न आवासीय सोसायटीज का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) -2026 अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने हेरिटेज सिटी, डीएलएफ कैमेलिया, डीएलएफ मैगनोलिया तथा नेशनल मीडिया सेंटर सहित विभिन्न सोसायटियों का भ्रमण किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की आवासीय सोसायटीज का किया दौरा

गुरुग्राम, 24 जून। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने  गुरुग्राम जिले के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित विभिन्न आवासीय सोसायटीज का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) -2026 अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने हेरिटेज सिटी, डीएलएफ कैमेलिया, डीएलएफ मैगनोलिया तथा नेशनल मीडिया सेंटर सहित विभिन्न सोसायटियों का भ्रमण किया।

प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

अपने दौरे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित सोसायटीज के आरडब्ल्यूए अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के उद्देश्यों और महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा की

ए. श्रीनिवास ने सोसायटीज के निवासियों के साथ भी बातचीत करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया, गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया तथा मतदाता सूची में सही जानकारी दर्ज कराने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने विवरणों का सत्यापन अवश्य कराएं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एरिया के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से भी बातचीत की तथा गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बीएलओ रजिस्टरों की जांच कर अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस अवसर पर विभिन्न आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आश्वस्त किया कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे तथा सोसायटी के निवासियों को अभियान के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदाता सूची में शामिल करना तथा मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना है। इसके लिए प्रशासन और आमजन के सहयोग से अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस अवसर पर बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम संजीव सिंगला सहित अन्य अधिकारी भी साथ रहे।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें