Edition

आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 14 जुलाई- कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के अधीन प्रदेश की सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी गई है। दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही ट्रेड चॉइस भी भर सकते हैं।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोहना की प्रधानाचार्या सोनिका तक्षक ने बताया कि दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई तक ऑनलाइन दाखिला पोर्टल admissions.itiharyana.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। अभ्यर्थी पोर्टल पर ट्रेड चॉइस भरने के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोहना में उपलब्ध रिक्त सीटों का विवरण भी देख सकते हैं।

उन्होंने बताया कि दाखिला प्रक्रिया आरंभ होने से पूर्व अभ्यर्थियों के लिए ट्रेड चॉइस भरना अनिवार्य है। इसलिए अभ्यर्थी ट्रेड चॉइस का चयन ध्यानपूर्वक करते हुए अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी करें। दाखिले से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोहना में संपर्क कर सकते हैं।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें