Edition

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं हरियाणा भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं हरियाणा भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, संगठन और विकास पर हुई अहम चर्चा Meta Description:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं हरियाणा भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, संगठन और विकास पर हुई अहम चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, संगठनात्मक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 28 जुलाई। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को जूट से बना कमल का फूल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक संगठनात्मक और सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उनके जैसे एक साधारण कार्यकर्ता के लिए विश्व के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना, उनका आशीर्वाद प्राप्त करना और सम्मान पाना उनके राजनीतिक जीवन का अविस्मरणीय क्षण है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद यह उनके राजनीतिक जीवन का अत्यंत गौरवशाली और भावुक पल रहा। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ हरियाणा और भाजपा संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार ने सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, खेलों में हरियाणा को अग्रणी बनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और प्रेरणा को आत्मसात करते हुए वह प्रदेश संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनकल्याण के कार्यों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने यह भी कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण केवल एक भावना नहीं, बल्कि एक दृढ़ संकल्प है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन का अक्षरशः पालन करते हुए हरियाणा को विकास और संगठनात्मक मजबूती की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें