Edition

1 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड पर,छीना झपटी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छीना झपटी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

कब्जा से छीने हुए 02 मोबाइल फोन बरामद

गुरुग्राम: 24 फरवरी 2026

पुलिस थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने एक लिखित शिकायत दिनांक 18.01.2026 को नजदीक लावन्या अपार्टमेंट सैक्टर-83, गुरुग्राम से 02 बाइक सवार युवकों द्वारा इससे इसका मोबाइल फोन छीनकर ले जाने के सम्बन्ध में दी। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत में अभियोग अंकित किया गया।

▪️अपराध शाखा सैक्टर-31, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 02 आरोपियों को दिनांक 23.02.2026 गुरुग्राम से काबू किया। आरोपियों की पहचान 1. रूपेश राजक उर्फ रुपेश (उम्र-22 वर्ष)निवासी गांव जमूपुरा जिला छतरपुर (मध्य-प्रदेश) व 2. मोहम्मद इदुल अंसारी (उम्र-21 वर्ष)निवासी नवागढ़ जिला लातेहार (झारखंड) के रूप में हुई है।

▪️पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी छीनाझपटी करने व नशा करने के आदि है व नशे की पूर्ति के लिए अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर राह चलते व्यक्तियों को रोककर मोबाइल फोन स्नेचिंग करने की वारदात को अंजाम देते है। उपरोक्त अभियोग में भी आरोपियों ने मिलकर फोन छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने जिला गुरुग्राम में फोन छिनने की 01 अन्य वारदात को भी अंजाम देने का खुलासा किया है।

▪️आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि इनके विरुद्ध पहले भी मोबाइल स्नेचिंग से संबंधित 01 अभियोग जिला गुरुग्राम (हरियाणा) में अंकित है।

▪️पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को दिनांक  अदालत में पेश करके 01 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें