Edition

कांवड़ यात्रा को लेकर गुरुग्राम पुलिस मुस्तैद, 9 से 11 अगस्त तक भारी वाहनों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

कांवड़ यात्रा पर गुरुग्राम पुलिस अलर्ट!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांवड़ यात्रा को लेकर गुरुग्राम पुलिस पूरी तरह मुस्तैद: सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुगम यात्रा के लिए व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध।

गुरुग्राम: 8 अगस्त ।

▪️सावन के पवित्र महीने में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गुरुग्राम पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए गए हैं। कांवड़ यात्रियों की आस्था एवं धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

प्रमुख कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती

▪️आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

गुरुग्राम पुलिस का मुख्य उद्देश्य है कि कांवड़ यात्री बिना किसी बाधा के सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें तथा कांवड़ यात्रा के दौरान आम नागरिकों और वाहन चालकों को भी अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।

▪️प्रमुख कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती: कांवड़ यात्रियों एवं डाक कांवड़ियों के आवागमन वाले प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इन मार्गों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी तथा आवश्यकता के अनुसार यातायात को नियंत्रित एवं व्यवस्थित किया जाएगा।

भारी वाहनों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

▪️पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

▪️9 से 11 अगस्त तक भारी वाहनों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी

कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने तथा कांवड़ यात्रियों एवं डाक कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 9 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक भारी वाहनों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। इस अवधि में दिल्ली से गुरुग्राम के रास्ते राजस्थान, झज्जर, रेवाड़ी, पटौदी, नूंह एवं फरीदाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मुख्य मार्गों के बजाय द्वारका एक्सप्रेसवे एवं KMP एक्सप्रेसवे का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

▪️गुरुग्राम पुलिस ने भारी वाहन चालकों एवं ट्रांसपोर्ट संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें तथा ट्रैफिक पुलिस द्वारा मौके पर दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें। यह व्यवस्था कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्य मार्गों पर यातायात को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

▪️कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम

गुरुग्राम पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा मार्गों पर पेयजल एवं छायादार विश्राम स्थलों की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को गर्मी एवं लंबी यात्रा के दौरान आवश्यक राहत मिल सके। पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे सुरक्षित वातावरण में अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन करें।

▪️आम नागरिकों, कांवड़ यात्रियों एवं वाहन चालकों से सहयोग की अपील: गुरुग्राम पुलिस ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान धैर्य, संयम एवं सावधानी बरतें। वाहन चालक यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें, निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा कांवड़ यात्रियों के आवागमन के दौरान अनावश्यक हॉर्न, तेज गति अथवा लापरवाही से वाहन चलाने से बचें, वहीं कांवड़ यात्रियों से भी अनुरोध है कि वे निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन करें।

कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी

▪️अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें: गुरुग्राम पुलिस ने नागरिकों एवं कांवड़ यात्रियों से विशेष रूप से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट संदेशों पर विश्वास न करें। किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें और आवश्यक जानकारी के लिए केवल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर नागरिक एवं कांवड़ यात्री तत्काल पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।

▪️गुरुग्राम पुलिस का संदेश:

गुरुग्राम पुलिस कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की आस्था एवं धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी सुरक्षा एवं सुविधा के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। गुरुग्राम पुलिस सभी कांवड़ यात्रियों का स्वागत करते हुए उनसे अपील करती है कि वे अनुशासन एवं संयम के साथ यात्रा करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। वहीं आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से भी अपेक्षा है कि वे कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें