Edition

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का गुरुग्राम आगमन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का गुरुग्राम आगमन पर भव्य स्वागत

गुरुग्राम, 8 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन  के गुरुग्राम आगमन पर भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ उनका स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का गुरुग्राम आगमन कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय : सर्वप्रिय त्यागी

भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन  का गुरुग्राम की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का गुरुग्राम आगमन प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गौरव और उत्साह का विषय है। उनके नेतृत्व, मार्गदर्शन और संगठनात्मक अनुभव से भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना के बल पर लगातार मजबूत हो रहा है। गुरुग्राम के कार्यकर्ता संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आगमन से गुरुग्राम के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने का संकल्प मजबूत हुआ है।

नितिन नबीन का मार्गदर्शन भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा : सुनीता दुग्गल

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन  का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी शक्ति उसके करोड़ों समर्पित कार्यकर्ता हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का गुरुग्राम आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और प्रेरणा का अवसर है।

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन  के नेतृत्व में संगठन को नई गति मिलेगी और पार्टी का विस्तार बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, जनसेवा और संगठन को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के उत्साह को नई दिशा प्रदान करेगा।

संगठन की मजबूती और जनसेवा भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता : गोपाल शर्मा

भाजपा प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से निरंतर मजबूत हो रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का गुरुग्राम आगमन संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीतिक सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को प्रत्येक बूथ और प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहें।

भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ उनका अभिनंदन किया और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा एवं समर्पण का संकल्प दोहराया।

 

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें