Edition

गिरिराज सिंह का खरगे पर तीखा हमला, बोले- ‘गांधी वाली कांग्रेस नहीं, वोट के लिए मुस्लिम लीग बन गई

गिरिराज सिंह का खरगे पर तीखा हमला, बोले- ‘गांधी वाली कांग्रेस नहीं, वोट के लिए मुस्लिम लीग बन गई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस की नीतियों पर सवाल , कांग्रेस गांधी जी वाली कांग्रेस नहीं है

केरल में कांग्रेस सरकार किसके साथ है

दिल्ली 20 अगस्त । बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर तीखा हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने गुरुवार (20 अगस्त, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि पार्टी वोट बैंक की राजनीति कर रही है.गिरिराज सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा कि खरगे जी आपका कांग्रेस गांधी जी वाली कांग्रेस नहीं है. आपका कांग्रेस मुस्लिम लीग बन गया है वोट के लिए ।

बीजेपी और कांग्रेस के बीच कई मुद्दों को लेकर लगातार राजनीतिक

उन्होंने कांग्रेस पर देशहित के बजाय राजनीतिक फायदे के लिए गठबंधन करने का आरोप लगाया.बीजेपी सांसद ने अपने वीडियो में केरल की राजनीति का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश के लोगों को देखना चाहिए कि केरल में कांग्रेस सरकार किसके साथ है । गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट के लिए ऐसे दलों के साथ खड़ी है, जो उसके मूल विचारों से अलग हैं।

तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वर्तमान राजनीति गांधी और पुराने कांग्रेस नेताओं के विचारों से अलग हो चुकी है. केरल में कांग्रेस और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के बीच राजनीतिक गठबंधन को लेकर बीजेपी पहले भी सवाल उठाती रही है । खरगे और कांग्रेस पर लगातार हमलावर बीजेपीगिरिराज सिंह इससे पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयानों पर पलटवार करते रहे हैं । बीजेपी और कांग्रेस के बीच कई मुद्दों को लेकर लगातार राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिलता रहा है।  बीजेपी नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक रणनीति के तहत तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। वहीं कांग्रेस लगातार बीजेपी के इन आरोपों को खारिज करती रही है देश को तबाह करने का लगाया आरोप गिरिराज सिंह ने अपने बयान में कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी राजनीति देश के लिए नुकसानदायक है.

ऐसी राजनीति देश के लिए नुकसानदायक है ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल सत्ता हासिल करने के लिए गठबंधन और वोट बैंक की राजनीति कर रही है. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि देश को ऐसी राजनीति से सावधान रहने की जरूरत है. बयान के बाद सियासत तेजगिरिराज सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है. बीजेपी जहां कांग्रेस पर हमला बोल रही है, वहीं कांग्रेस की ओर से ऐसे आरोपों पर जवाब दिए जाने की संभावना है. मल्लिकार्जुन खरगे हाल के दिनों में कई राजनीतिक मुद्दों पर कांग्रेस का पक्ष रखते हुए केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधते रहे हैं

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें