Edition

गुरुग्राम में बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम में बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर

जिला प्रशासन ने 25 अगस्त को कॉरपोरेट एवं निजी कार्यालयों को वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की

डीएम उत्तम सिंह की नागरिकों से अपील—बिना आवश्यकता घर से बाहर न निकलें, प्रशासन व मौसम विभाग की सलाह का करें पालन

गुरुग्राम, 24 अगस्त।
गुरुग्राम में सोमवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। सुबह 11 बजे से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित होने के मद्देनजर डीएम एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष उत्तम सिंह ने सोमवार को आवश्यक एडवाइजरी जारी की। प्रशासन ने मंगलवार, 25 अगस्त को नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आवश्यक सेवाओं पर दबाव कम करने के लिए एहतियातन कई कदम उठाए हैं।

कॉरपोरेट एवं निजी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम की अपील

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) बिजेंद्र कुमार ने बताया कि डीसी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जिले के सभी कॉरपोरेट एवं निजी कार्यालयों से अपील की गई है कि वे मंगलवार को अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा प्रदान करें। इससे सड़कों पर यातायात का दबाव कम होगा और कर्मचारियों को भी खराब मौसम के दौरान आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों को भी मंगलवार को इस एडवाइजरी के पालन की सलाह दी गई है। इस निर्णय का उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा अभिभावकों को भी खराब मौसम के बीच बच्चों को विद्यालय भेजने की चिंता से राहत प्रदान करना है।

डीआईपीआरओ ने बताया कि जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और प्रशासन तथा मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं एडवाइजरी का पालन करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। नागरिकों के सहयोग से ही किसी भी आपात स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है। इसलिए सभी नागरिक संयम एवं सतर्कता बरतें तथा प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली सूचनाओं पर ध्यान दें।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें