Edition

हरियाणा में 15 सितंबर से शुरू हो धान की सरकारी खरीद: गुरनाम सिंह चढूनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा में 15 सितंबर से शुरू हो धान की सरकारी खरीद: गुरनाम सिंह चढूनी

Chandigrh 28 August / भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि वर्ष 2026-27 की धान की सरकारी खरीद 15 सितंबर से शुरू की जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की कि खरीद शुरू होने से पहले किसानों की फसल की निर्बाध खरीद, समय पर भुगतान और मंडियों से फसल के उठान की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

चढूनी ने कहा कि 2025-26 की धान खरीद से जुड़ी करीब 6.69 लाख टन चावल की डिलीवरी अभी लंबित बताई जा रही है। ऐसे में सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इसका आगामी खरीद सीजन पर क्या असर पड़ेगा। यदि शैलर मालिक धान लेने में असमर्थ होते हैं या हड़ताल जैसी स्थिति बनती है तो किसानों की फसल की खरीद और उठान कैसे होगा, इसकी पहले से तैयारी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसानों को मजबूरी में अपनी फसल निजी व्यापारियों को कम दाम पर बेचने की नौबत नहीं आनी चाहिए। सरकार को जरूरत पड़ने पर अस्थायी भंडारण और अतिरिक्त उठान की व्यवस्था करनी चाहिए।

चढूनी ने ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ के आंकड़ों में धान के रकबे को लेकर अंतर और नई बायोमेट्रिक व्यवस्था से किसानों को होने वाली संभावित परेशानियों पर भी चिंता जताई। उन्होंने खरीद से पहले मंडियों, एजेंसियों, आढ़तियों और शैलर व्यवस्था की समीक्षा की मांग की।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें