Edition

रक्षाबंधन के दिन हरियाणा में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से बिजली कर्मचारी और किसान की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रक्षाबंधन के दिन हरियाणा में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से बिजली कर्मचारी और किसान की मौत

गोहाना 28 अगस्त / आज पूरा देश जहां भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन की खुशियां मना रहा है, वहीं हरियाणा के गोहाना में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली कर्मचारी और किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। मृतकों की पहचान गांव सिवानका निवासी बिजली कर्मचारी सौरभ और गांव मुड़लाना निवासी किसान जोगिंद्र के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि किसान जोगिंद्र ने खेत की बिजली लाइन में फॉल्ट की शिकायत बिजली विभाग में की थी। शिकायत के बाद कर्मचारी सौरभ फॉल्ट ठीक करने खेत पहुंचा। काम के दौरान उसने जोगिंद्र को मदद के लिए बुलाया। दोनों फॉल्ट ठीक कर रहे थे, तभी अचानक बिजली सप्लाई आ गई और दोनों करंट की चपेट में आ गए।

परिजनों का आरोप है कि फॉल्ट को लेकर दो बार शिकायत दी गई थी और हादसे के समय पर्याप्त सुरक्षा उपकरण भी मौजूद नहीं थे। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की जिम्मेदारी किसकी है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें