Edition

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 चंडीगढ़, 31 अगस्त। पंजाब के लहरागागा (सतराणा हल्का) क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली है। क्षेत्र के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पटियाला, मानसा, संगरूर, पातड़ा और लहरागागा क्षेत्रों से जुड़े तीन दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा का दामन थामा। इनमें आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल से जुड़े रहे कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता, कारोबारी, किसान, ठेकेदार, पूर्व सैनिक और समाज के अन्य वर्गों से जुड़े लोग शामिल रहे।

उम्मीदों के साथ पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपी थी

मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है और विभिन्न वर्गों के लोगों का पार्टी से जुड़ना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों तथा भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों में बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है। जिन उम्मीदों के साथ पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपी थी, वे उम्मीदें पूरी नहीं हुईं। यही कारण है कि अब जनता विकल्प के तौर पर भाजपा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाने वाली पार्टी नहीं, बल्कि निरंतर जनसेवा और विकास के लिए कार्य करने वाली पार्टी है।

इसी बदलते राजनीतिक माहौल का संकेत है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लहरागागा में विभिन्न वर्गों के लोगों का भाजपा के साथ जुड़ना आने वाले समय में पार्टी को और मजबूती देगा। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति अब जनता के मुद्दों से दूर होती जा रही है, जबकि भाजपा विकास, सुशासन और जनसेवा के एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है। लहरागागा में लोगों का भाजपा के साथ जुड़ना इसी बदलते राजनीतिक माहौल का संकेत है।

नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर भाजपा में शामिल होने वालों में ओलंपिक अवॉर्डी मनप्रीत कौर, किसान यूनियन से जुड़े निर्मल सिंह, किसान रामपाल लब्बल, कारोबारी दीपक गर्ग, अमितपाल सिंह और सुखजीत शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता दौली राम, तारा सिंह, सुशील कुमार और मनदीप सिंह, प्रॉपर्टी व्यवसाय से जुड़े बलविंदर सिंह तथा ठेकेदार सुखविंदर सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल रहे। इनके अलावा आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल से जुड़े रहे कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री  रांझा बख्शी, ओबीसी मोर्चा भाजपा से श्री ज्ञानचंद सैनी, भाजपा संगरूर के उपाध्यक्ष  बलजीत सिंह, भाजपा पटियाला की जिला अध्यक्ष काजल, भाजपा मानसा से सोशल मीडिया इंचार्ज लक्की शर्मा, एससी मोर्चा के जिला प्रधान श्री शिवपाल, कोटड़ा मंडल अध्यक्ष श्री सुखनिंद सिंह तथा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री बलविंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें