हड़ताली सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी जेजेपी, धरना स्थलों पर पहुंचे कार्यकर्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सफाई कर्मचारियों की सभी मांगें माने सरकार और सभी बर्खास्त कर्मचारी हो बहाल – बृज शर्मा

चंडीगढ़, 11 सितंबर। हरियाणा में पिछले 36 दिनों से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों का मुद्दा एक बार फिर से जननायक जनता पार्टी ने उठाया है। शुक्रवार को प्रदेशभर में जेजेपी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हड़ताली सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके धरना स्थलों पर पहुंचे। वहीं पंचकुला में आयोजित सफाई कर्मियों की महापंचायत का भी जेजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर समर्थन किया। जेजेपी ने सभी जिलों में जिला उपायुक्तों को राज्य के महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपे और राज्यपाल से हड़ताली सफाई कर्मचारियों की सभी मांगे पूरा करने और सभी बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली की मांग की।

जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारी हर शहर की रीढ़ है और सरकार द्वारा किसी भी सूरत में उनकी मांगों को अनसुना नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों के साथ 13 मई को हुए समझौते को लागू करने से पीछे हट रही है, जो कि सरासर कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी है। बृज शर्मा ने हैरानी जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों की मांगे मानने की बजाय कभी पुलिस के सहारे तो कभी उन्हें बर्खास्त करके उनके साथ धक्केशाही कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है और उनकी सभी मांगों को सरकार को पूरा करना चाहिए ताकि प्रदेश में चरमराई सफाई पटरी पर लौट सके। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते न केवल कर्मचारी व उनके परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है बल्कि आमजन का जनजीवन भी प्रभावित है

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें