मानवता सर्वोपरि: घायल बाइक सवार की मदद को आगे आई भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़11 सितंबर सार्वजनिक जीवन में पद और जिम्मेदारियों से ऊपर मानवता को प्राथमिकता देते हुए भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष एवं चिकित्सक डॉ. अर्चना गुप्ता ने सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की तत्काल मदद की। सेक्टर-4 से गुजरते समय डॉ. गुप्ता की नजर दुर्घटना में घायल व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए अपना वाहन रुकवाया और मौके पर पहुंचकर घायल की स्थिति का जायजा लिया।चिकित्सक होने के नाते डॉ. गुप्ता ने मौके पर ही घायल व्यक्ति की स्थिति की जांच की तथा तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था करवाकर उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। उनकी तत्परता के चलते घायल को समय रहते चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकी। डॉ. अर्चना गुप्ता की इस पहल ने सार्वजनिक जीवन में संवेदनशीलता और सेवा भावना का संदेश दिया। उन्होंने अपने व्यवहार से यह स्पष्ट किया कि पद कोई भी हो, सबसे पहले इंसानियत है और जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची सेवा का भाव है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें