Edition

टॉस्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक व 7 चेक बुक बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टॉस्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार।

कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक व 7 चेक बुक बरामद

आरोपी विदेश में बैठे साईबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराना व बैंक खातों के संचालन में थे शामिल।

गुरुग्राम : 28 फरवरी ।

एक व्यक्ति ने थाना साईबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में एक शिकायत टेलीग्राम ऐप के माध्यम से संपर्क करके टास्क पूरा करने के नाम पर धोखाधड़ी करके इससे लगभग 03 लाख 13 हजार रुपयों की ठगी करने के संबंध में दी गई। इस शिकायत पर थाना साईबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

प्रियांशु दिवान  सहायक पुलिस आयुक्त साईबर अपराध, गुरुग्राम के निर्देशानुसार निरीक्षक संदीप कुमार, प्रबंधक थाना साईबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 03 आरोपियों को दिनांक 26.02.2026 को जयपुर से काबू किया। आरोपी की पहचान सौरभ कुमार मीणा (उम्र-27 वर्ष, शिक्षा-आईआईटी जोधपुर) निवासी जयपुर (राजस्थान), अभिषेक बिश्नोई (उम्र-20 वर्ष, शिक्षा-नर्सिंग) निवासी फालोदी (राजस्थान) व लक्ष्मण उर्फ लकी (उम्र-22 वर्ष, शिक्षा-M.A) निवासी नागौर (राजस्थान) के रूप में हुई।

▪️ पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी जोधपुर में मिले थे जहां से उनकी जान पहचान हो गई। उसके बाद इन्होंने पैसों के लालच में साइबर ठगी की वारदातों में शामिल होने की योजना बनाई। उपरोक्त आरोपी विदेश में बैठे साइबर ठगों के लिए काम करते थे। उपरोक्त आरोपी विदेश में बैठे साइबर ठगों के लिए साइबर ठगी में प्रयोग होने वाले बैंक खाते खरीदते थे तथा उन बैंक खातों का संचालन करते थे। साइबर ठगी के माध्यम से प्राप्त राशि में से 30% कमीशन रखकर बाकी राशि को USDT के माध्यम से विदेश में बैठे साइबर ठगों को भेज देते थे।

▪️ पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक व 7 चेक बुक बरामद किया गया।

▪️ आगामी पूछताछ के लिए आरोपी सौरभ को 02 दिन के पुलिस हिरासत रिमाण्ड पर लिया गया है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें